Agra Viral Video: बुजुर्ग के हाथ पांव बांधकर ताजमहल में मजे ले रहा था परिवार! तड़पता देख आगरावासियों के उड़े होश, वीडियो वायरल

Agra Viral Video: ताजमहल की पश्चिमी गेट के पार्किंग में खड़ी महाराष्ट्र शासन लिखी एक कार की पिछली सीट पर एक बुजुर्ग को तड़पता देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग का परिवार महाराष्ट्र से ताजमहल देखने आया था। बीमार होने पर बुजुर्ग को ड्राइवर की मौजूदगी में कार में छोड़कर परिजन घूमने चले गए थे। इस दौरान गर्मी से बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई

अपडेटेड Jul 18, 2025 पर 2:11 PM
Story continues below Advertisement
Agra Viral Video: कार का दरवाजा नहीं खुलने पर शीशा तोड़कर वृद्ध को बाहर निकाला गया

Agra Taj Mahal Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल से एक चौंकाने वाली और हृदयविदारक घटना सामने आई है। ताजमहल की पश्चिमी गेट के पार्किंग में खड़ी महाराष्ट्र शासन लिखी एक कार की पिछली सीट पर एक बुजुर्ग को तड़पता देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग का परिवार महाराष्ट्र से ताजमहल देखने आया था। बीमार होने पर बुजुर्ग को ड्राइवर की मौजूदगी में कार में छोड़कर परिजन घूमने चले गए थे। इस दौरान गर्मी से बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई।

ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास खड़ी एक बंद कार में एक बुजुर्ग व्यक्ति बेहोशी की हालत में बंधा हुआ पाया गया। इस घटना ने मानवीय संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 'आज तक' की रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्ग कई घंटों से कार के अंदर बंद था। भीषण गर्मी और उमस से उसकी हालत गंभीर हो गई। वह कपड़ों से बंधा हुआ था, जिससे स्थिति और भी संदिग्ध हो गई।

यह मामला तब सामने आया जब ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड ने देखा कि कार अजीबोगरीब तरीके से खड़ी है। जब उसने अंदर देखा, तो उसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। यह देखकर गार्ड घबरा गयाउसने मदद के लिए लोगों को बुलाया। फिर अन्य कर्मचारियों की मदद से उसने कार का शीशा तोड़ा और उस बुजुर्ग को बाहर निकाला।

बाद में बुजुर्ग को पानी दिया गया, लेकिन उसकी हालत इतनी खराब थी कि वह बोल नहीं पा रहा था। फिर एंबुलेंस बुलाई गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। 'अमर उजाला' के मुताबिक, बाद में परिजन उन्हें अपने साथ लेकर चले गए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शी और स्थानीय टूरिस्ट गाइड मोहम्मद असलम ने कहा, ठवह व्यक्ति बंधा हुआ था और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था। पूरा दृश्य बेहद विचलित करने वाला था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कार पर महाराष्ट्र की नंबर प्लेट लगी थी। उस पर 'महाराष्ट्र सरकार' का स्टिकर भी लगा हुआ था। KEJ की छत पर सामान बंधा हुआ था, जिससे अधिकारियों को लगा कि महाराष्ट्र से एक परिवार आगरा घूमने आया है। ऐसा शक है कि परिवार उस व्यक्ति को कार में बंद करके ताजमहल देखने चला गया।


आगे की सीट से दरवाजा खोलने के बाद बाहर निकालकर एंबुलेंस से वृद्ध को अस्पताल ले जाने लगे। हालांकि तब तक वृद्ध के परिजन भी आ गए। उन्होंने शाहजहां गार्डन के पास एंबुलेंस को रुकवा लिया। अमर उजाला के मुताबिक, एक शख्स ने कहा कि पिता बीमार हैं। वह चल नहीं पाते हैं। इस वजह से वह ताजमहल जाने से पहले देखभाल के लिए चालक को छोड़कर गए थे। लेकिन वह किसी काम से चला गया था। पिता सीट से गिर न जाएं, इसलिए बांधकर गए थे।

इंस्पेक्टर कुंवर सिंह ने पुष्टि की है कि मामला लापरवाही या अमानवीय व्यवहार का लग रहा है। उन्होंने कहा, "हम कार मालिक से पूछताछ कर रहे हैं। पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर हुआ क्या था।"

ये भी पढ़ें- PM Modi Bihar Visit: मुंबई की तरह मोतिहारी बनेगा, गुरुग्राम की तरह गयाजी... PM मोदी ने बिहार में की सौगातों की बौछार

इस घटना से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में आक्रोश फैल गया है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि कोई किसी बुजुर्ग व्यक्ति के साथ इतना क्रूर व्यवहार कैसे कर सकता है? आगरा पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारी CCTV फुटेज की भी जांच कर रहे हैं। वे कार से जुड़े परिवार का पता लगा रहे हैं। सभी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।