Air Taxi: भारत में जल्द शुरू होगी उड़ने वाली टैक्सी, 6 लोग बैठ सकेंगे, जानें कितना होगा किराया

Flying Taxis in India: एयरोस्पेस स्टार्टअप सरला एविएशन ने स्टार्टअप महाकुंभ में अपनी प्रोटोटाइप एयर टैक्सी 'शून्य' को पेश कर दिया है। यह टैक्सी एक बार में 160 किलोमीटर की दूरी तक उड़ सकती है। हालांकि इसे 20 से 30 किमी की छोटी यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। सबसे पहली इसकी सर्विस बेंगलुरु में शुरू की जाएगी। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में शुरू होगी

अपडेटेड Apr 05, 2025 पर 11:32 AM
Story continues below Advertisement
Flying Taxis in India: एयर टैक्सी 250 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से उड़ेगी। इसे सिर्फ 20 मिनट तक चार्ज करना होगा।

देश के मेट्रो शहरों में आफिस आने जाने वालों को हमेशा जाम का सामना करना पड़ता है। मेट्रो, लोकल ट्रेन, बस, टैक्सी हर जगह यात्रियों से खाचखच भरे होते हैं। लेकिन अब आने वाले समय में दफ्तर आने जाने के लिए आपको जाम से छुटकारा मिल जाएगा। 20-25 किमी की दूरी उड़कर तय कर लेंगे। यह खबर कोई सपना नहीं बल्कि हकीकत है। दरअसल, एयरोस्पेस स्टार्टअप सरला एविएशन ने स्टार्टअप महाकुंभ में अपनी प्रोटोटाइप एयर टैक्सी 'शून्य' को पेश कर दिया है। यह टैक्सी कम दूरी के लिए उड़ान भरेगी। एक साथ इसमें 6 लोग बैठ सकेंगे। साल 2028 तक यह टैक्सी चलने लगेगी।

कंपनी के मुताबितक, इस टैक्सी को सबसे पहले बेंगलुरु में शुरू किया जाएगा। इसके बाद देश के अन्य शहरों में भी इस टैक्सी की सर्विस मिलेगी। ‘शून्य’ एयर टैक्सी एक बार में 160 किलोमीटर तक उड़ान भर सकती है। हालांकि इसे शुरू में 20-30 किमी की शॉर्ट डिस्टेंस यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह टैक्सी 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकेगी और सिर्फ 20 मिनट की चार्जिंग में अगली ट्रिप के लिए तैयार हो जाएगी।

साल 2028 तक शुरू होगी सर्विस


सरला एविएशन 2028 में देश में अपनी सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। अपनी इस योजना को जल्द से जल्द जमीन पर उतारने के लिए कंपनी अपनी टीम का तेजी से विस्तार कर रही है। बेंगलुरु में सर्विस शुरू करने के बाद मुंबई, दिल्ली, नोएडा और पुणे जैसे शहरों में भी यह सर्विस शुरू की जाएगी। फ्लाइंग टैक्सी की एक ट्रिप की कीमत को ओला-ऊबर की प्रीमियम सर्विस के बराबर रखने की तैयारी की जा रही है। ताकि आम लोग इस टैक्सी से सफर शुरू कर सकें। कंपनी का कहना है कि यात्री परिवहन के अलावा शहरी क्षेत्रों में इमरजेंसी मेडिकल जरूरतों को पूरा करने के लिए फ्री एयर एम्बुलेंस सर्विस शुरू की जाएगी।

मारुति सुजुकी की फ्लाइंग कार 2025 में लॉन्च होगी

मारुति सुजुकी ने भी भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो-2025 में अपनी फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप मॉडल पेश किया था। ब्रांड अपनी पेरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (SMC) के साथ मिलकर ये फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार बना रही है। कंपनी ने इसके लिए जापानी स्टार्टअप स्काईड्राइव के साथ पार्टनरशिप की है। इसका इस्तेमाल शहरी इलाकों में इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी सर्विस के रूप में किया जा सकेगा।

DTC Free Bus Service: रेखा गुप्ता सरकार ने शुरू किया लाइफटाइम स्मार्ट कार्ड, सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।