'सदी की सबसे भव्य शादी' में मेहमानों को मिलेगा ये स्पेशल गिफ्ट, काफी खास होगी जेफ बेजोस और लॉरेन की वेडिंग

Jeff Bezos Wedding: जेफ बेजोस और लॉरेन वेंडी सांचेज़ की शादी 27 जून को इटली के खूबसूरत वेनिस शहर में होगी। इस शादी को'सदी की सबसे भव्य शादी' भी कहा जा रहा है। इस खास मौके पर फिल्मी सितारों, राजनीति से जुड़ी बड़ी हस्तियों और बड़े बिज़नेस लीडर्स के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं इस शानदार शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को एक खास गिफ्ट भी मिलने वाला है

अपडेटेड Jun 24, 2025 पर 4:23 PM
Story continues below Advertisement
जेफ बेजोस और लॉरेन वेंडी सांचेज़ की शादी 27 जून को इटली में शादी करेंगे।

Amazon Founder Jeff Bezos Wedding: एमेजॉन के फाउंडर और बिजनेसमैन जेफ बेजोस 61 साल की उम्र में दोबारा शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी, अमेरिकी राइटर और जर्नलिस्ट लॉरेन वेंडी सांचेज से होने जा रही है। जेफ बेजोस और लॉरेन वेंडी सांचेज़ की शादी 27 जून को इटली के खूबसूरत वेनिस शहर में होगी। इस शादी को'सदी की सबसे भव्य शादी' भी कहा जा रहा है। इस खास मौके पर फिल्मी सितारों, राजनीति से जुड़ी बड़ी हस्तियों और बड़े बिजनेस लीडर्स के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं इस शानदार शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को एक खास गिफ्ट भी मिलने वाला है।

मेहमानों को मिलेगा ये खास गिफ्ट

शादी की तैयारियों के बीच ऐसी चर्चा है कि जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज़ अपने मेहमानों को खास तोहफे देने की योजना बना रहे हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनिस की मशहूर कांच की कंपनी लगुना बी की तरफ से मेहमानों को गिफ्ट बैग दिए जाएंगे। इन तोहफों में क्या-क्या होगा, इसका खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें बेहद खास बताया जा रहा है। वहीं, मेहमानों से यह भी कहा गया है कि वे कपल को कोई गिफ्ट न दें, बल्कि चाहें तो किसी अच्छे काम के लिए दान कर सकते हैं।


खास बात यह है कि जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज अपनी शादी के कार्यक्रमों के लिए 80% से ज्यादा खाना और सामान वेनिस के स्थानीय विक्रेताओं से ले रहे हैं। इसमें मुरानो की मशहूर ग्लास कंपनी लगुना बी (Laguna B) और वेनिस की सबसे पुरानी मिठाई बनाने वाली दुकान रोजा साल्वा भी शामिल हैं।

चर्चा में आई ये कंपनी - लगुना बी 

जेफ बेजोस और उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज जब से अपनी शादी के मेहमानों के लिए खास रिटर्न गिफ्ट चुनने लगे हैं, तब से जिस ब्रांड का नाम चर्चा में है, वो है लगुना बी। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इसकी शुरुआत मैरी ब्रैंडोलिनी ने 1994 में की थी, जब उन्होंने 'गोटो' नाम का ग्लास कप डिज़ाइन किया। मैरी पेरिस की जानी-मानी ग्लास डिज़ाइनर थीं और उन्हें मुरानो कारीगरों से प्रेरणा मिली थी, जो कांच की भट्टी से बचा हुआ मटेरियल इस्तेमाल कर सुंदर कप बनाते थे।

काफी खास है 'लगुना बी'

मैरी ब्रैंडोलिनी ने मुरानो कारीगरों की कला से प्रेरणा लेकर उसे नए अंदाज़ में पेश किया और 'गोटो' नाम से एक खास ग्लास कलेक्शन तैयार किया। उसी साल उन्होंने पलाज़ो ब्रैंडोलिनी में लगुना बी का पहला स्टूडियो भी शुरू किया। मैरी ने ग्लास बनाने की प्रक्रिया को बहुत क्रिएटिव ढंग से अपनाया। वे खुद भट्टी में ग्लास मास्टर्स के साथ कई दिन बिताती थीं। उन्होंने अपनी खास तकनीकें और डिज़ाइन तैयार किए, जिनमें ग्लास की बारीक छड़ियों और मुराइन के छोटे-छोटे टुकड़ों को बेहद ध्यान से जोड़कर हर पीस को खास बनाया।

मैरी ब्रैंडोलिनी ने अपने मजबूत इरादों और साफ सोच के साथ लगुना बी को मुरानो ग्लास की पहली ऐसी कंपनी बना दिया, जो सीधे ग्राहकों तक पहुंची। 2001 में उन्होंने कंपनी की पहली वेबसाइट भी शुरू की। गोटो ग्लास की तेज़ी से मिली सफलता और मैरी की रचनात्मक सोच ने इस खास टम्बलर को दुनियाभर में पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। लगभग दस साल तक कंपनी को संभालने के बाद, मैरी ब्रैंडोलिनी के बेटे मार्केंटोनियो ब्रैंडोलिनी ने 2016 में लगुना बी के क्रिएटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। जहां मैरी ने कंपनी की पहचान बनाने में इनोवेटिव और प्रयोगात्मक सोच को अपनाया, वहीं उनके बेटे ने इसे आगे बढ़ाते हुए इसे और आधुनिक और आज के दौर के हिसाब से ढालने पर ज़ोर दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।