नौकरी के लिए AI का इस्तेमाल कर रहे हैं? ऐनी हैथवे ने बताई वो गलती, जो आपका मौका छीन सकती है

नौकरी पाने के लिए AI की मदद लेना अब आम हो गया है, लेकिन क्या इससे उम्मीदवार की पहचान छिप सकती है? हॉलीवुड स्टार Anne Hathaway ने अपने हायरिंग अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि इंटरव्यू के बाद मिले कई Thank-You Notes बिल्कुल एक जैसे थे। उन्होंने नौकरी चाहने वालों को AI के इस्तेमाल को लेकर खास चेतावनी दी

अपडेटेड Sep 15, 2026 पर 11:14 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
AI समय बचाने और भाषा को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री Anne Hathaway ने नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को AI के इस्तेमाल को लेकर एक अहम सलाह दी है। उन्होंने अपने एक हालिया हायरिंग अनुभव को याद करते हुए बताया कि इंटरव्यू के बाद उम्मीदवारों ने उन्हें Thank-You Notes भेजे, लेकिन सभी संदेश लगभग बिल्कुल एक जैसे थे।

Hathaway के मुताबिक, शुरुआत में एक संदेश उन्हें काफी प्रोफेशनल और सोच-समझकर लिखा हुआ लगा। लेकिन जब बाकी उम्मीदवारों के संदेश भी उसी भाषा और अंदाज में आने लगे, तो उन्हें समझ आ गया कि इनमें AI की मदद ली गई थी।

‘मैं पहचान सकती हूं’


Hathaway ने कहा कि नौकरी पाने के लिए AIपर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने वाले उम्मीदवारों को यह नहीं मान लेना चाहिए कि सामने वाला इसे पहचान नहीं पाएगा। उनका कहना था कि उम्मीदवार भले ही सोचें कि उन्होंने AI के इस्तेमाल को छिपा लिया है, लेकिन कई बार उनके लिखने के तरीके से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

Meryl Streep ने भी दी सीधी सलाह

इस बातचीत के दौरान मौजूद Meryl Streep ने भी उम्मीदवारों को खुद लिखने की सलाह दी। उनका मानना था कि किसी खास नौकरी या अवसर के लिए भेजे जाने वाले व्यक्तिगत संदेश में उम्मीदवार की अपनी आवाज और व्यक्तित्व नजर आना चाहिए। Streep ने यहां तक कहा कि अगर कोई उम्मीदवार Anne Hathaway को AI से लिखा हुआ Thank-You Note भेजता है, तो यह उसके चयन की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकता है।

नौकरी की तलाश में बढ़ रहा AI का इस्तेमाल

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब नौकरी तलाशने वाले लोग Resume, Cover Letter और Interview के बाद भेजे जाने वाले संदेश तैयार करने के लिए तेजी से AIटूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। AI समय बचाने और भाषा को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, लेकिन Hathaway और Streep की बात का सार यही है कि नौकरी के लिए भेजे जाने वाले व्यक्तिगत संदेश में आपकी अपनी आवाज सबसे ज्यादा मायने रखती है।

3400 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति वाला मंत्री बना भिखारी, सड़क पर मांगा खाना; जानें क्यों किया ऐसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।