75 हजार कमाने वाले ये ऑटो ड्राइवर बिटिया की बेहतर शिक्षा के लिए भर रहे 1.4 लाख की फीस! दिल जीतने वाली बात कही

हर महीने ₹75 हजार कमाने वाला एक ऑटो ड्राइवर अपनी बेटी की पढ़ाई पर सालाना करीब ₹1.4 लाख खर्च करता है। घर के खर्चों के बाद उसके पास बचत नहीं बचती और कई बार उसे कर्ज भी लेना पड़ता है। बेटी के बेहतर भविष्य के लिए पिता की मेहनत की सोशल मीडिया पर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं

अपडेटेड Sep 23, 2026 पर 3:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
₹75 हजार कमाई, बेटी की पढ़ाई पर खर्च करता है 1.4 लाख, ऑटो ड्राइवर की कहानी सुन इमोशनल हो जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऑटो ड्राइवर की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऑटो ड्राइवर ने अपनी 75 हजार रुपये की मासिक कमाई और घर के खर्चों के बारे में जानकारी दी है। ड्राइवर ने बताया वह अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा अपनी बेटी की पढ़ाई पर खर्च करता है। वह अपनी बेटी की पढ़ाई पर हर साल करीब 1.4 लाख रुपये खर्च करता है। घर के बाकी खर्च पूरे करने के बाद उसके पास बचत के लिए पैसे नहीं बचते और कई बार उसे जरूरत के लिए कर्ज भी लेना पड़ता है।

इसके बावजूद वह अपनी बेटी को अच्छी पढ़ाई और बेहतर भविष्य देने की कोशिश कर रहा है। उसकी इस मेहनत और बेटी के लिए किए जा रहे त्याग की लोग तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने उसे खर्च के साथ भविष्य के लिए थोड़ी बचत करने की सलाह भी दी है।

महिने में 75 हजार कमाता है ऑटो ड्राइवर


एक वीडियो में एक व्यक्ति ऑटो ड्राइवर से उसकी कमाई और खर्चों के बारे में बात करता नजर आता है। बातचीत के दौरान वह पूछता है, “आपकी महीने की औसत कमाई कितनी है?” इस पर ऑटो ड्राइवर बताता है कि वह हर महीने करीब 75 हजार रुपये कमाता है। इसके बाद वह अपने अलग-अलग खर्चों के बारे में बताता है, जिसमें गैस, गाड़ी की EMI और घर का रोजमर्रा का खर्च शामिल है। इस बातचीत का वीडियो एक फाइनेंशियल सर्विस कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

 बेटी की पढ़ाई में खर्च होते हैं लाखों रुपए

इसके बाद होस्ट उससे उसके बच्चों के बारे में पूछता है। ऑटो ड्राइवर बताता है कि उसकी एक बेटी है। वह कहता है, “मैं ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं हूं, लेकिन मैंने अपनी बेटी को अच्छे स्कूल में पढ़ने के लिए दाखिला दिलाया है।” इसके बाद वह बताता है कि बेटी की पढ़ाई पर वह हर साल करीब 1.4 लाख रुपये खर्च करता है। बेटी की पढ़ाई और घर के बाकी खर्चों में पूरी कमाई चले जाने के कारण ऑटो ड्राइवर के पास महीने के आखिर में बचत के लिए कुछ नहीं बचता। कई बार जरूरतें पूरी करने के लिए उसे दूसरों से पैसे उधार भी लेने पड़ते हैं।

लोगें ने दिया रिएक्शन

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की रिएक्शन दिए है। एक यूजर ने कमेंट में कहा, "जब ऑटो ड्राइवर ने बताया कि उसकी सिर्फ एक बेटी है और वह उसके बेहतर भविष्य के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव कोशिश कर रहा है, यह बात मुझे पिघला देती है।" एक यूजर ने सुझाव दिया कि, "स्कूल की फीस में कुछ कटौती करके हर महीने 5 से 10 हजार रुपये बेटी के भविष्य के लिए निवेश किए जा सकते हैं, ताकि आगे कॉलेज की पढ़ाई के लिए कर्ज लेने की जरूरत न पड़े।" यूजर ने उम्मीद जताई कि इस पिता को आगे भी लोगों से खूब प्यार और सम्मान मिले।

Dating Fraud: 65 साल की महिला AI की मदद से बनी खूबसूरत डॉक्टर, युवक को प्यार के जाल में फंसाकर ठगे ₹21 लाख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।