Get App

Baba Vanga predictions: 2025 में कितनी सच साबित हुईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां? इन बातों से से डरी थी दुनिया

Baba Vanga predictions: बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2025 पर 3:44 PM
Baba Vanga predictions: 2025 में कितनी सच साबित हुईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां? इन बातों से से डरी थी दुनिया
Baba Vanga Predictions 2025: हर साल की तरह इस बार भी लोग उन पुरानी भविष्यवाणियों को याद कर रहे हैं जो नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा ने की थीं।

Baba Vanga predictions: साल 2025 अब अपने अंतिम दिनों में पहुंच चुका हैहर साल की तरह इस बार भी लोग उन पुरानी भविष्यवाणियों को याद कर रहे हैं जो नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा ने की थीं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां आज भी दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। साल 2025 को लेकर भी बाबा वेंगा ने कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें युद्ध, राजनीतिक हलचल और प्राकृतिक घटनाएं शामिल थीं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं वो कौन सी  भविष्यवाणियां थीं जो साल 2025 में सच साबित हुईं।

बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणी से डरी दुनिया

2025 में दुनिया भर में हुई कई बड़ी घटनाओं को लोग मशहूर भविष्यवाणियों से जोड़कर देख रहे हैं। साल भर अलग-अलग जगहों पर प्राकृतिक आपदाएँ और भू-राजनीतिक तनाव बढ़ते रहे, जिससे इन भविष्यवाणियों की चर्चा और तेज हो गई।नवंबर 2025 में श्रीलंका में आए दित्वा तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस तूफान में 153 लोगों की जान चली गई और हजारों लोग बेघर हो गए। इसके साथ ही मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और श्रीलंका में आई बाढ़ की खबरों ने पूरी दुनिया को चौंका दिया।

23 नवंबर 2025 को इथोपिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट ने भी वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी। इसका असर दूर-दराज के देशों, यहाँ तक कि भारत में भी महसूस किया गया।इसके अलावा, पूरे साल भू-राजनीतिक तनाव भी बना रहा। रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-हमास संघर्ष और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ती तनातनी ने दुनिया को संघर्ष के माहौल में रखा। लोग इन घटनाओं को उन भविष्यवाणियों से जोड़कर देख रहे हैं, जिनमें बड़े वैश्विक संघर्षों और अशांति की बात कही गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें