Happy Basant Panchami Wishes: मां सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए अपनों को भेजें ये संदेश, बसंत पंचमी को बनाएं और भी खास

Happy Basant Panchami Wishes: 23 जनवरी 2026 को देशभर में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह दिन मां सरस्वती को समर्पित है, जिन्हें ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी माना जाता है। इस मौके पर अपनों को आप यह संदेश भेजें और दिन बनाएं खास।

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 5:53 PM
Story continues below Advertisement

23 जनवरी 2026 को पूरे देश में बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर विद्या, बुद्धि, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा का यह अबूझ मुहूर्त वसंत ऋतु का स्वागत करता है। पीले वस्त्रों में सजे लोग, घरों में केसरिया भोजन और पतंगबाजी के साथ यह दिन नई ऊर्जा का संचार लाता है। छात्र, कलाकार और हर वह व्यक्ति जो ज्ञान की रोशनी चाहता है, मां शारदा से आशीर्वाद मांगता है। पंचमी तिथि सुबह 2:28 बजे से 24 जनवरी सुबह 1:46 तक रहेगी, पूजा मुहूर्त सुबह 7:13 से दोपहर 12:33 तक शुभ है।

पर्व का महत्व

हिंदू मान्यताओं में बसंत पंचमी शिव-पार्वती विवाह की शुरुआत और कामदेव के पुनरुद्धार से जुड़ा है। यह दिन अबूझ मुहूर्त है विवाह, मुंडन या गृह प्रवेश जैसे कार्य बिना पंचांग देखे किए जा सकते हैं। पूजा में मां सरस्वती की पीली मूर्ति स्थापित करें, सफेद फूल, पीला चंदन, केसर मिश्री का भोग लगाएं। किताबें, वाद्ययंत्र रखकर आरती करें। पूर्वांचल में खिचड़ी का प्रसाद, पंजाब में पतंग उड़ाना और बंगाल में विद्यारंभ संस्कार की परंपरा है। पीले रंग का महत्व बसंत फूलों और सरसों के खेतों से जुड़ा है, जो समृद्धि लाता है। यह पर्व जीवन में संतुलन, धैर्य और निरंतर सीखने की सीख देता है।

ऐसे खास मौके पर अपनों को भेजें दिल से बधाई


1. मां सरस्वती का आशीर्वाद आपके जीवन को ज्ञान और सफलता से भर दे। शुभ बसंत पंचमी!

2. पीले रंग की तरह आपका जीवन भी खुशियों और ऊर्जा से दमकता रहे।

3. विद्या की देवी मां सरस्वती आपके जीवन में बुद्धि, विवेक और समृद्धि का संचार करें। आपके पूरे परिवार को बसंत पंचमी की बधाई।

4. बसंत की बयार आपके जीवन में नई उमंग और आशा लेकर आए।

5. मां सरस्वती की कृपा से आपके सपने पूरे हों और हर राह आसान बने।

6. ज्ञान, संगीत और कला से आपका जीवन सदा रोशन रहे। बसंत पंचमी पर मां का आशिर्वाद मिले।

7. बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का आशीर्वाद आपके परिवार में सुख-शांति और समृद्धि लाए।

8. विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती आपके जीवन को प्रकाशमान करें।

9. बसंत पंचमी आपके जीवन में नई शुरुआत और सकारात्मकता लेकर आए।

10. मां सरस्वती की वीणा की ध्वनि आपके जीवन में मधुरता और शांति भर दे।

11. आपकी मेहनत को सफलता मिले और हर कदम पर मा सरस्वती का साथ रहे।

12. बसंत पंचमी पर आपके जीवन में खुशियों की बहार आए।

13. मां सरस्वती का आशीर्वाद आपके बच्चों की पढ़ाई और करियर में सफलता दिलाए।

14. ज्ञान और विवेक से आपका जीवन सदा प्रकाशित रहे। मां जीवन में खुशियां भरे ।

15. बसंत पंचमी पर मां सरस्वती आपके घर में सुख-समृद्धि का संचार करें।

16. आपके जीवन में हर दिन बसंत की तरह रंगीन और खुशहाल हो, हैप्पी बसंत पंचमी।

17. मां सरस्वती की कृपा से आपके जीवन में संगीत और कला का जादू बना रहे।

18. मां सरस्वती बरसें कृपा, शब्दों में स्पष्टता आए, मेहनत सही दिशा पाए। बसंत पंचमी की अनंत शुभकामनाएं!

19. इस बसंत पर उलझनें दूर हों, आत्मविश्वास बढ़े। काम और रिश्तों में संतुलन रहे। अपनों को प्यार और बधाई!

20. पीले रंग की चमक की तरह आपका भविष्य उज्ज्वल हो। मां सरस्वती से प्रार्थना है ज्ञान, धैर्य और संतुलन मिले।

21. बसंत पंचमी पर मां सरस्वती आपके जीवन में नई प्रेरणा और आत्मविश्वास दें।

22.आपके जीवन में हर पल बसंत की तरह खुशियों से भरा रहे।

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि का विकास होता है और शिक्षा में सफलता मिलती है। विद्यार्थी इस दिन अपनी किताबों और कलम की पूजा करते हैं, वहीं कलाकार अपने वाद्ययंत्र और कला साधनों को मां सरस्वती को अर्पित करते हैं। पीले वस्त्र पहनना और पीले फूल चढ़ाना इस दिन शुभ माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।