Delhi NCR Halloween Party: इस साल हैलोवीन शनिवार दिन पड़ा है और दिल्ली-NCR में इसे पूरे वीकेंड तक मनाया जा रहा है। शुक्रवार 30 अक्टूबर से रविवार 1 नवंबर के बीच आप इवेंट्स का मजा ले सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कहां-कहां इवेंट्स हो रहे हैं।
Delhi NCR Halloween Party: इस साल हैलोवीन शनिवार दिन पड़ा है और दिल्ली-NCR में इसे पूरे वीकेंड तक मनाया जा रहा है। शुक्रवार 30 अक्टूबर से रविवार 1 नवंबर के बीच आप इवेंट्स का मजा ले सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कहां-कहां इवेंट्स हो रहे हैं।
डरावने मास्क और पमकिंन डेकोर
31 अक्टूबर को होने वाले हेलोवीन की पार्टी का आगाज हो चुका है। आप अपनी पसंद के मुताबिक वीकेंड बिता सकते हैं। युवा जहां हारर थीम वाली पार्टियों, लाइव म्यूजिक और कॉकटेल का लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं बच्चों और फैमली के लिए मान्स्टर परेड, ट्रिक-ओर-ट्रीट, स्पूकी आर्ट और मजेदार खेलों को रखा गया है।
ओखला में खुलेगा खौफनाक दरवाजा
हारर के दीवानों के लिए ओखला स्थित एनएसआइसी ग्राउंड में 31 अक्टूबर और एक नवंबर को होने वाला 'हॉररकान इंडिया 2026' खास होने वाला है। यहां हान्टेड हाउस में डरावने माहौल का मजा लेने के साथ-साथ हॉरर स्टोरीटेलिंग, कास्प्ले, गेमिंग एरिना और हॉरर फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन सकते हैं।
इतना ही नहीं हेलोवीन परेड और फोटो बूथ पर लोग अपने डरावने लुक के साथ फोटो भी ले सकते हैं। वहीं लाइव म्यूजिक भी धमाकेदार होने वाला है। बच्चों के लिए 'हेलोविल' कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता, मान्स्टर परेड और ट्रिक-ओर-ट्रीट जैसी एक्टविटीज आयोजित होने वाली हैं। सभी अपने पसंदीदा भूत, वैम्पायर या काल्पनिक किरदार की ड्रेस पहनकर इसका का हिस्सा बन सकेंगे। इस तरह एक ही जगह पर परिवारों को बच्चों की मस्ती और बड़ों को हॉरर का मजा मिलेगा।
खूनी मॉकटेल... भूतिया बिरयानी परोसी जाएगी
खूनी तंदूरी विंग्स, भूतिया मटन बिरयानी और कब्रिस्तान जैसे दिखने वाले कपकेक का आप मजा ले सकते हैं। हेलोवीन पर खाने की मेज ऐसा खाना खाने के लिए आप कनाट प्लेस स्थित नोवोटेल नई दिल्ली सिटी सेंटर जा सकते हैं। 31 अक्टूबर को ‘ए स्पूकटेकुलर फीस्ट’ के तहत खास डिनर बुफे होने वाला है। फूड एक्सचेंज में डरावनी सजावट और रंगीन रोशनी के बीच मेहमानों को हेलोवीन के रोमांच मिलेगा।
हेलोवीन ट्विस्ट
मेन्यू में गोस्टली मटन बिरयानी, ब्लडी तंदूरी विंग्स, स्पूकी आइबाल कैप्रेसे, जैक-ओ-लैंटर्न स्टफ्ड पेपर्स, विचेज ब्रूड टोमैटो सूप, मान्स्टर केक और ग्रेवयार्ड कपकेक भी मिलने वाला है, तो जल्दी कीजिए। दिल्ली सिटी सेंटर एक्जीक्यूटिव शेफ उमेश ने बताया कि मेन्यू में फेमस व्यंजनों को हेलोवीन का ट्विस्ट देना मजेदार है। मेहमान भी इसका पूरी लुत्फ उठाते हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।