दुबई में रहने वाली भारतीय महिला चांदनी मल्होत्रा ने साइड इनकम का ऐसा तरीका बताया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. उन्होंने सिर्फ 4 दिन में कुछ घंटे ट्यूशन पढ़ाकर 4,800 AED यानी 1 लाख रुपये से ज्यादा कमा लिए.
दुबई में रहने वाली भारतीय महिला चांदनी मल्होत्रा ने साइड इनकम का ऐसा तरीका बताया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. उन्होंने सिर्फ 4 दिन में कुछ घंटे ट्यूशन पढ़ाकर 4,800 AED यानी 1 लाख रुपये से ज्यादा कमा लिए.
चांदनी पेशे से वकील हैं और 'मल्होत्रा लीगल कंसल्टेंसी' की फाउंडर और CEO भी हैं. उनके पास 10 साल का पढ़ाने का अनुभव और 8 एकेडमिक डिग्रियां हैं. उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो में अपनी ट्यूशन जर्नी शेयर की है.
पहला स्टूडेंट मिलने में लगे 7-8 महीने
चांदनी ने बताया कि UAE में प्राइवेट ट्यूटर का परमिट मिलने के बाद भी उन्हें महीनों तक कोई स्टूडेंट नहीं मिला. पहला ट्यूशन मिलने में ही 7-8 महीने लग गए.
उन्होंने कहा - "सिर्फ परमिट मिलने से काम शुरू नहीं हो जाता. लोगों के बीच पहचान बनाना और भरोसा जीतना सबसे जरूरी है."
उनके मुताबिक, ट्यूशन मिलने के लिए ये 5 बातें सबसे अहम हैं -
क्यों शुरू किया ट्यूशन?
चांदनी ने बताया कि शुरुआत में उन्हें पैसों की जरूरत थी. वो अपने मुख्य काम के साथ कमाई का दूसरा जरिया चाहती थीं, इसलिए उन्होंने ट्यूशन शुरू किया.
शुरुआत में स्टूडेंट नहीं मिल रहे थे, लेकिन अब उनके पास काम की कमी नहीं है.
ट्यूशन की सबसे बड़ी खासियत क्या है?
चांदनी के मुताबिक, प्राइवेट ट्यूशन में सबसे बड़ा फायदा ये है कि ट्यूटर खुद अपने घंटे और फीस तय कर सकता है.
लोग उनके समय की कद्र करते हैं, क्योंकि वे प्रति घंटे के हिसाब से पैसे देते हैं. इसे अपनी सुविधा के हिसाब से कभी भी किया जा सकता है.
चांदनी ने बताया कि वो रेगुलर ट्यूशन नहीं पढ़ातीं, महीने में सिर्फ 3-4 घंटे ही पढ़ाती हैं, फिर भी अच्छी कमाई हो जाती है.
View this post on Instagram
वीडियो पर लोगों ने की तारीफ
चांदनी का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने उनकी खूब तारीफ की. कई यूजर्स ने उन्हें प्रेरणा बताया, तो कई ने पूछा - UAE में ट्यूशन से अच्छी कमाई कैसे करें?
इस पर चांदनी ने कहा - "मार्केट में पहचान बनाने और भरोसा जीतने में समय लगता है. धैर्य रखो, काम खुद चलकर आएगा."
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।