50 LPA वाली इंजीनियर की लाइफस्टाइल जानकर आप भी कहेंगे, वाह क्या सोच है

₹50 LPA कमाने के बावजूद यह बेंगलुरु की डेटा इंजीनियर महंगे iPhone, Zara कपड़े, लग्जरी बैग और फैंसी कारों से दूरी बनाए हुए हैं। उनका मानना है कि पैसा दिखावे की चीजों पर नहीं, बल्कि समझदारी से खर्च होना चाहिए। उनके इस ईमानदार और अलग नजरिए की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 4:23 PM
Story continues below Advertisement
उनका वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने उनकी सोच की तारीफ की।

बेंगलुरु की 27 साल की एक टेक प्रोफेशनल इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। वह करीब 50 लाख रुपये सालाना कमाती हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी लाइफस्टाइल काफी साधारण और समझदारी से भरी हुई है। आमतौर पर इतनी ज्यादा सैलरी होने पर लोग महंगे फोन, ब्रांडेड कपड़े और लग्जरी चीजों पर खर्च करते हैं, लेकिन ये महिला ऐसा नहीं करतीं। उनका मानना है कि पैसे को दिखावे की चीजों पर नहीं, बल्कि उन अनुभवों पर खर्च करना चाहिए जो जिंदगी को असली खुशी देते हैं।

वो ट्रैवलिंग, हेल्दी लाइफस्टाइल और नए अनुभवों को ज्यादा अहमियत देती हैं। उनकी यह सोच आज के युवाओं के लिए एक नया संदेश दे रही है कि पैसा कितना भी हो, असली समझदारी उसे सही जगह खर्च करने में है।

महंगी चीजों से दूरी, सोच अलग


ये डेटा इंजीनियर इंस्टाग्राम पर @thinking.mori नाम से अपने विचार साझा करती हैं। उन्होंने बताया कि वो महंगे iPhone, Zara जैसे ब्रांड, फैंसी कार और डिजाइनर बैग जैसी चीजों पर पैसा खर्च नहीं करतीं, जबकि कई लोगों को लगता है कि ज्यादा कमाई के साथ ऐसे खर्च आम होते हैं।

“Experience over Objects” का फंडा

उनका मानना है कि पैसे को चीजों पर नहीं बल्कि अनुभवों पर खर्च करना ज्यादा बेहतर है। वो कहती हैं कि उनके पास लोन भी है, इसलिए वो सोच-समझकर खर्च करती हैं। महंगे बैग पसंद होने के बावजूद वो उन्हें नहीं खरीदतीं।

क्या हैं उनके लिए ‘एक्सपीरियंस’?

उनके अनुसार असली खुशी ट्रैवलिंग, पिलाटेस, अच्छा खाना और नए अनुभवों में है। उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों में वह 5 देशों की यात्रा कर चुकी हैं और वो अपनी कमाई को यादगार अनुभवों पर खर्च करना पसंद करती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by @thinking.mori

सोशल मीडिया पर मिली तारीफ

उनका वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने उनकी सोच की तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि वो भी महंगी चीजों की जगह घूमने और परिवार के साथ समय बिताने पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

उनकी कहानी का सबसे बड़ा संदेश यही है कि पैसा कितना भी हो, असली खुशी उन चीजों में है जो जिंदगी को यादगार बनाती हैं, न कि सिर्फ महंगी चीजों को खरीदने में।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।