Dhurandhar फिल्म देखने पहुंचा परिवार, हॉल में हो गया हंगामा और आधी फिल्म से लौटना पड़ा वापस

Dhurandhar फिल्म की दीवानगी ऐसी है, कि हर कोई इस देखने को बेताब है। इसी बेताबी में भोपाल का एक परिवार बच्चों समेत ये फिल्म देखने हॉल पहुंच गया। इसके बाद जो हुआ, वो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आपके साथ भी ऐसा न हो जाए, इसलिए पूरा मामला जान लीजिए

अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 8:54 PM
Story continues below Advertisement
भोपाल के इस परिवार ने धुरंधर फिल्म देखने के लिए ऑनलाइन आशिमा मॉल में टिकट बुक की थी।

Dhurandhar फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म को रिलीज हुए लगभग दो हफ्ते हो रहे हैं, लेकिन थिएटर में इसका दबदबा बराबर बना हुआ है। फिल्म की फैन फॉलोइंग कहीं से कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी दीवानगी में आकर भोपाल का एक परिवार भी फिल्म देखने सिनेमा हॉल पहुंच गया। लेकिन फिल्म को बीच में रोक कर उन्हें सिनेमा हॉल से बाहर कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर किसी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया है, जो अब वायरल हो रहा है। आप भी अगर ये फिल्म अपने परिवार के साथ देखना चाहते हैं, तो टिकट बुक करने से पहले इस पूरे मामले को जान लीजिए।

परिवार ने ऑनलाइन बुक किया था टिकट

भोपाल के इस परिवार ने धुरंधर फिल्म देखने के लिए ऑनलाइन आशिमा मॉल में टिकट बुक की थी। निर्धारित समय पर परिवार फिल्म देखने पहुंच गया। खास बात ये थी कि ये परिवार 4-5 बच्चों के साथ फिल्म देखने पहुंचती है। फिल्म शुरू होती है, लेकिन बीच में ही रोक दी जाती है। इसके बाद हॉल में जमकर हंगामा होता है।

फिल्म को मिला ए सर्टिफिकेट बना हंगामे की वजह

भोपाल जो परिवार फिल्म देखने गया था, उसमें 18 साल से कम उम्र के बच्चे भी थे। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘धुरंधर’ को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। इसका अर्थ ये है कि इस फिल्म को 18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं देख सकते हैं। भोपाल के इस परिवार को सिनेमा हॉल में दाखिल होने से पहले ही गेट पर रोका गया था, लेकिन ये बच्चों के साथ लड़-भिड़कर जबरदस्ती हॉल के अंदर घुस जाते हैं।

फिल्म शुरू होने बाद थिएटर स्टाफ को मिली जानकारी


हॉल में फिल्म शुरू हो चुकी थी। उसके बाद थिएटर स्टाफ को हॉल में छोटे बच्चों के होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्म को बीच में ही रोक दिया। इस बात पर थिएटर में काफी हंगामा हुआ। आखिरकार नियमों का पालन करते हुए थिएटर वालों ने पूरे परिवार को बच्चों समेत बाहर निकाल दिया। इसी पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @kuldeep_jain_shri_ji_official नाम की आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया कि यह सभी पैरेंट्स के लिए सूचना है कि धुरंधर मूवी बच्चों के लिए नहीं है। पोस्ट में यह भी बताया गया कि कैसे एक परिवार बच्चों को लेकर फिल्म देखने पहुंचा और बाद में उन्हें बाहर निकाल दिया गया। इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और सैकड़ों लाइक्स भी मिल चुके हैं।

Goa Nightclub Fire: दिल्ली कोर्ट में पेश हुए लूथरा ब्रदर्स, गोवा पुलिस को मिली 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।