Get App

Chandra Grahan 2026 Date: होलिका दहन की रात लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक काल से जुड़ी हर जानकारी

Chandra Grahan 2026 Date: साल का पहला चंद्र ग्रहण एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह होलिका दहन की रात को लगेगा। भारतीय परंपराओं में चंद्र ग्रहण को साधना, आत्मचिंतन और सावधानी का समय माना गया है। आइए जानें साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा या नहीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 6:10 PM
Chandra Grahan 2026 Date: होलिका दहन की रात लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक काल से जुड़ी हर जानकारी
साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर 3 मार्च 2026 को लगेगा।

Chandra Grahan 2026 Date: ग्रहण एक दुर्लभ खगोलीय घटना होती है, जिसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी है। ग्रहण को लेकर उत्सुकता सिर्फ खगोल शास्त्र में दिलचस्पी रखने वालों में या वैज्ञानिकों में ही नहीं होती। आज जनमानस के लिए भी ये उतने ही कौतुहल का सबब होता है। हर साल कुल मिलाकर 4 ग्रहण होते हैं। इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगते हैं। ग्रहण सभी जगह नजर आए, ये जरूरी नहीं होता है। भारत में ग्रहण का धार्मिक महत्व भी बहुत अधिक है। ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जो ग्रहण समान्त होने पर ही समाप्त होता है। साल 2026 का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा, जो फरवरी में लगेगा। वहीं साल का पहला चंद्र ग्रहण मार्च में लगेगा। आइए जानें मार्च में लगने जा रहे साल के पहले चंद्र ग्रहण के बारे में सभी जरूरी बातें

कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर 3 मार्च 2026 को लगेगा। इस दिन होलिका दहन होने की वजह से इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण होने वाला है, जो भारत के कुछ ही हिस्सों में दिखाई देगा।

ग्रहण का समय

भारतीय समय के अनुसार, यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। नए साल में लगने वाले पहले चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 27 मिनट की होगी। यह ग्रहण भारत में दिखाई देने वाला है इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। जबकि, सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है।

खास है साल का पहला चंद्र ग्रहण

खास बात यह है कि भारत में चंद्रोदय होने से पहले ही चंद्र ग्रहण खत्म भी हो जाएगा। इसलिए होलिका दहन पर लगने वाला यह चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदय ग्रहण कहा जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें