Get App

3,400 किस से सजा दी पूरी कार, सोशल मीडिया पर छाने निकला था युवक… पुलिस ने काट दिया 5,500 का चालान

ग्वालियर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आदित्य सिकरवार ने अपनी स्विफ्ट कार को करीब 3,400 लिपस्टिक के निशानों से सजा दिया। कार को तैयार करने में साढ़े तीन घंटे लगे। इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस की नजर भी इस पर पड़ी और युवक की मुश्किलें बढ़ गईं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Aug 25, 2026 पर 3:17 PM
3,400 किस से सजा दी पूरी कार, सोशल मीडिया पर छाने निकला था युवक… पुलिस ने काट दिया 5,500 का चालान
ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले में 5,500 रुपये का चालान काटा।

ग्वालियर में सोशल मीडिया पर वायरल होने की कोशिश एक युवक के लिए उस वक्त परेशानी का सबब बन गई, जब उसकी अनोखी कार पुलिस की नजर में आ गई। आदित्य सिकरवार ने अपनी स्विफ्ट को आम कार से बिल्कुल अलग दिखाने के लिए उस पर हजारों लिपस्टिक के निशान बनवा दिए। बताया जा रहा है कि यह आइडिया सोशल मीडिया पर चल रहे एक ट्रेंड से प्रेरित था। आदित्य की एक महिला दोस्त ने करीब 3,400 किस जैसे लिपस्टिक मार्क्स कार के लगभग पूरे बाहरी हिस्से पर बना दिए। इस अनोखे अंदाज में कार तैयार करने में करीब साढ़े तीन घंटे लगे और लगभग 800-900 रुपये की लिपस्टिक इस्तेमाल हुई। इसके बाद कार का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया।

वीडियो तेजी से वायरल हुआ, लेकिन सोशल मीडिया की यही लोकप्रियता बाद में पुलिस तक भी पहुंच गई। पुलिस ने वायरल वीडियो के जरिए कार को ट्रेस किया और आखिरकार युवक को थाने बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद मामला चालान तक पहुंच गया।

साढ़े तीन घंटे में तैयार हुई ‘किस वाली कार’

कार को इस अंदाज में बदलने में करीब साढ़े तीन घंटे लगे। इस दौरान लगभग 800-900 रुपये की लिपस्टिक इस्तेमाल होने की बात सामने आई है। कार की अनोखी शक्ल देखकर इसका वीडियो बनाया गया और इंस्टाग्राम पर डाल दिया गया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ और इसी वायरलिटी ने बाद में पुलिस का ध्यान भी अपनी तरफ खींच लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें