मानसून का सबसे महंगा फैशन! 2.8 लाख रुपये के Chanel बूट्स ने उड़ाए लोगों के होश

शनेल के रिजॉर्ट 2027 कलेक्शन के लिए डिजाइन किए गए इन रबर बूट्स की कीमत 2,800 डॉलर यानी करीब 2.5 लाख रुपये है। जांघ तक ऊंचे इन बूट्स ने लग्जरी फैशन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

अपडेटेड Nov 24, 2026 पर 1:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चैनल के 2.8 लाख रुपये के जांघ तक लंबे रेन बूट्स सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

फैशन की दुनिया में महंगे और अजीब डिजाइन वाले कपड़े और जूते अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब फ्रांस के लग्जरी ब्रांड Chanel के नए रेन बूट्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इनकी कीमत करीब 2.8 लाख रुपये है और इनका डिजाइन भी काफी अलग है।

ये बूट जांघ तक ऊंचे हैं और प्राकृतिक रबर से बनाए गए हैं। इन्हें देखकर कुछ लोग हैरान हैं, तो कुछ इनके डिजाइन की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर इतने लंबे बूट्स को किस मौके पर पहना जा सकता है।

मछुआरों के बूट्स से मिला आइडिया


इन बूट्स को डिजाइनर मैथ्यू ब्लेजी ने Chanel के रिजॉर्ट 2027 कलेक्शन के लिए तैयार किया है। इन्हें पहली बार अप्रैल में फ्रांस के बियारिट्ज में हुए फैशन शो में दिखाया गया था।

इनका डिजाइन मछुआरों के रबर बूट्स से प्रेरित है। आम रेन बूट्स के मुकाबले ये काफी लंबे हैं और जांघ तक आते हैं। ये काले और सफेद रंग में उपलब्ध हैं। इनके किनारों पर चमकीले रंगों की पट्टियां भी दी गई हैं।

पानी में उतरकर दिखाया बूट्स का कमाल

बूट्स सामने आने के बाद कई फैशन लवर्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने इन्हें पहनकर वीडियो शेयर किए हैं। कुछ लोग इन्हें रोज पहनने के बजाय कलेक्शन में रखने लायक चीज मान रहे हैं।

पर्सनल शॉपर मार्सी हिर्शलीफर पेन ने सफेद बूट्स पहनकर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने मजाक में कहा कि मौसम विभाग ने हल्की बारिश की जानकारी दी है और ये बूट्स किसी कलेक्टर आइटम से कम नहीं हैं। "फैशन क्रिएटर योफैंसी ने भी सफेद बूट्स दिखाए।"

फिलीपींस के फैशन ब्लॉगर ब्रायनबॉय ने काले बूट्स पहनकर झील में उतरने का वीडियो पोस्ट किया। इससे उन्होंने दिखाया कि ये बूट्स पानी में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Bryan Yambao (@bryanboy)

ब्रायनबॉय के वीडियो पर कई मजेदार कमेंट आए। एक यूजर ने लिखा कि चाहे ये बूट्स पानी में तैरें या डूबें, दिखने में शानदार हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने पूछा कि इन्हें आखिर कहां पहना जा सकता है।

इससे पहले Chanel के बिना तलवे जैसे दिखने वाले 'बेयरफुट' सैंडल भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आए थे। अब जांघ तक ऊंचे रेन बूट्स ने एक बार फिर ब्रांड के डिजाइन और लग्जरी फैशन को लेकर बहस शुरू कर दी है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।