Viral Video: सूरत में बिक रही 'चीज की सब्जी' देख यूजर्स का चकराया माथा, बोले 'हर्ट अटैक' कन्फर्म!

Viral Video: गुजरात की इस अनोखी सब्जी में चीज सिर्फ टॉपिंग के लिए यूज नहीं हो रही है। बल्कि चीज इस सब्जी का मेन ingredient है। जी हां इस वायरल वीडियो में आप इस डिश को बनते देख सकते हैं।

अपडेटेड Oct 01, 2026 पर 1:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यह सूरत की पहली अजीबोगरीब डिश नहीं है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इससे पहले भी सूरत के कई स्ट्रीटफूड ने सोशल मीडिया पर पॉजिटिव और निगेटिव लाइम लाइट बटोरी है।

Viral Video: भारत में स्ट्रीट फ़ूड पारंपरिक और एक्सपेरिमेंटल दोनों तरह के होते हैं। वेंडर अक्सर पारंपरिक डिशेज को एक नया और अनोखा ट्विस्ट देने के लिए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। लोडेड सैंडविच से लेकर क्लासिक स्नैक्स के चीज वाले वर्जन तक हमारे देसी फ़ूड स्टॉल पर अनोखे कॉम्बिनेशन की कोई कमी नहीं है।

इसी कड़ी में सूरत की ऐसी ही एक डिश ने इंटरनेट पर सबका ध्यान खींचा है। सूरत का एक स्ट्रीट वेंडर ढेर सारा चीज डालकर सब्जी बना रहा है और परोस रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि यह अनोखी सब्जी कैसे बनाई जाती है। इसे अमूल प्रोसेस्ड चीज को टुकड़ों को छोटे क्यूब्स में काटकर तैयार किया जा रहा है, जिन्हें फिर बटर और क्रीमी ग्रेवी वाले कटोरे के ऊपर रखा जाता है।

डिश को पूरा करने से पहले ऊपर और भी चीज क्यूब्स डाले जाते हैं और फिर उस पर थोड़ी और क्रीम डाली जाती है। इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक इस डिश का नाम 'चीज की सब्जी' है। यह गुजरात के सूरत में 'साईनाथ चीज अंगूरी' पर मिलती है।


यह वीडियो ऑनलाइन तेजी से वायरल हो रहा है। फूड लवर्स कमेंट सेक्शन में जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पहला निवाला जन्नत जैसा लगता है और दूसरा आपको वहीं पहुंचा देता है।" एक और यूजर ने कहा, "नोट जो भी इसे खा रहे हैं, वे ऑर्डर करने से पहले एम्बुलेंस बुला सकते हैं और अस्पताल में पहले से अपॉइंटमेंट भी ले सकते हैं। अस्पताल में इमरजेंसी मोड में जाने का एक अनोखा तरीका।"एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा "यह दुकान एक कार्डियक हॉस्पिटल के सामने है।" एक ने कहा, "लेकिन इसका स्वाद वाकई अच्छा है।

यह सूरत की पहली अजीबोगरीब डिश नहीं है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इससे पहले भी सूरत के कई स्ट्रीटफूड ने सोशल मीडिया पर पॉजिटिव और निगेटिव लाइम लाइट बटोरी है। सूरत खाने के साथ जमकर एक्सपेरीमेंट करने में सबसे आगे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।