जब भी बात होती है दुनिया के अलग-अलग खानपान की, तो हर देश का एक खास स्वाद और परंपरा नजर आती है। कोई देश मसालेदार खाने के लिए फेमस है, तो कहीं मीठा ही राजा होता है। कुछ लोग सख्त शाकाहारी होते हैं, तो कुछ को मांस के बिना खाना अधूरा लगता है। लेकिन जब बात आती है अजीबोगरीब खाने की, तो चीन हमेशा सुर्खियों में रहता है। यहां के लोग ऐसे-ऐसे जीवों को खा जाते हैं, जिनका नाम सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएं – जैसे बिच्छू, सांप, समुद्री कीड़े, यहां तक कि कुत्ता और सुअर भी।
