Get App

कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट किए 1.5 करोड़ के 18 फ्लैट, टैलेंट को रोकने के लिए चला अनोखा दांव; जानिए क्या है शर्तें

China Company's Gifts To Employees: रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल 5 फ्लैट दिए जा चुके हैं, अगले साल 8 और दिए जाएंगे। ये घर 1,000 से 1,600 स्क्वायर फीट के हैं और कंपनी के ऑफिस से मात्र 5 किमी की दूरी पर स्थित है। कंपनी ने यह घर तोहफे में देने के साथ ही कुछ नियम भी तय किए हैं ताकि कर्मचारी लंबे समय तक जुड़े रहें

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 21, 2025 पर 4:07 PM
कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट किए 1.5 करोड़ के 18 फ्लैट, टैलेंट को रोकने के लिए चला अनोखा दांव; जानिए क्या है शर्तें
कंपनी का मानना है कि कुशल कर्मचारियों को साथ बनाए रखने के लिए यह सबसे बेहतरीन निवेश है

China: चीन की एक ऑटोमोटिव कंपनी 'झेजियांग गुओशेंग' ने अपने कर्मचारियों को एक जबरदस्त तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने पुराने और कुशल स्टाफ को अपनी कंपनी में बनाए रखने के लिए 18 फ्लैट गिफ्ट करने का ऐलान किया है, जिनमें से एक-एक फ्लैट की कीमत 1.3 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच है। कंपनी का मानना है कि कुशल कर्मचारियों को साथ बनाए रखने के लिए यह सबसे बेहतरीन निवेश है।

3 साल में मिलेंगे 18 आलीशान घर

कंपनी के जनरल मैनेजर वांग जियायुआन ने इस महत्वाकांक्षी योजना का रोडमैप शेयर किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल 5 फ्लैट दिए जा चुके हैं, अगले साल 8 और दिए जाएंगे। ये घर 1,000 से 1,600 स्क्वायर फीट के हैं और कंपनी के ऑफिस से मात्र 5 किमी की दूरी पर स्थित हैं। यह ऑफर उन टेक्निकल और मैनेजमेंट स्टाफ के लिए है जिन्हें नए लोग तुरंत रिप्लेस नहीं कर सकते। यानी सीनियर लेवल के ऐसे लोग जो कंपनी में काफी अहम भूमिका निभाते हैं, वो कंपनी न छोड़े इसीलिए उन्हें आकर्षित करने के लिए ये फैसला लिया गया है।

घर पाने के लिए ये है जरूरी शर्तें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें