आज की कॉर्पोरेट दुनिया सिर्फ सैलरी तक सीमित नहीं रह गई है। बड़े ऑफिस अब कर्मचारियों को आकर्षित करने और उन्हें आरामदायक माहौल देने के लिए कई सुविधाएं देते हैं। सुबह की कैब, फ्री कॉफी, स्नैक्स, गेमिंग जोन, जिम और ऑफिस में मिलने वाली छोटी-छोटी चीजें कर्मचारियों की रोजमर्रा की लाइफ का हिस्सा बन चुकी हैं। लेकिन ज्यादातर लोग कभी इस बात पर ध्यान नहीं देते कि इन सुविधाओं पर कंपनी हर महीने कितना खर्च करती होगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इसी “हिडन कॉर्पोरेट खर्च” को चर्चा का विषय बना दिया।
