Get App

Covid-19 Cases in India: भारत में कोविड-19 का प्रकोप जारी! एक्टिव मामले 6,800 के पार, झारखंड में दर्ज की गई पहली मौत

Covid-19 Cases in India: केरल कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। उसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली का स्थान है। 10 जून को 324 मामलों की वृद्धि हुई है, जिससे कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 6,815 हो गई है। 24 घंटे के दौरान केरल, दिल्ली और झारखंड में तीन मौतें हुई हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 10, 2025 पर 1:54 PM
Covid-19 Cases in India: भारत में कोविड-19 का प्रकोप जारी! एक्टिव मामले 6,800 के पार, झारखंड में दर्ज की गई पहली मौत
Covid-19 Cases in India: भारत में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 6800 के पार हो गई है

Covid-19 Cases in India: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 324 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 6,000 के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगवलार (10 जून) को जारी आंकड़ों के अनुसार, केरल कोरोना वायरस सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। उसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली का स्थान है। 10 जून को 324 मामलों की वृद्धि हुई है, जिससे कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 6,815 हो गई है। 24 घंटे के दौरान केरल, दिल्ली और झारखंड में तीन मौतें हुई हैं।

केरल में अब तक 2,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जबकि गुजरात में 1,000 का आंकड़ा पार हो चुका है। झारखंड में गंभीर फेफड़ों के संक्रमण संबंधी समस्याओं से पीड़ित 44 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस साल जनवरी के बाद से देश में कोविड-19 से 68 लोगों की मौत होने की सूचना है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्र 'मॉक ड्रिल' आयोजित कर रहा है। सभी राज्यों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अधिकतर मरीजों में हल्के लक्षण थे। वे घर पर ही इलाज के बाद ठीक हो गए।

जनवरी से 68 लोगों की मौत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें