Get App

Covid-19 Cases in Mumbai: मुबई में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज! एक दिन में सामने आए 35 नए मामले, पुणे में शख्स की मौत

Covid-19 Cases in Mumbai Maharashtra: डॉक्टरों ने कहा कि कोविड-19 किसी भी दूसरे वायरस की तरह ही व्यवहार कर रहा है। फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है। जनवरी से अब तक राज्य में 7,389 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 300 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने पाया कि सभी पुष्ट मामलों में केवल हल्के लक्षण थे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 26, 2025 पर 12:16 PM
Covid-19 Cases in Mumbai: मुबई में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज! एक दिन में सामने आए 35 नए मामले, पुणे में शख्स की मौत
COVID-19 cases in India: पिछले कुछ हफ्तों में हांगकांग, सिंगापुर और थाईलैंड में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं। भारत में भी केस अब तेजी से सामने आ रहे हैं

Covid-19 Cases in Mumbai Maharashtra: महाराष्ट्र में रविवार (25 मई) को कोरोना वायरस (कोविड-19) के 43 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 209 हो गई। मुंबई में सबसे ज्यादा तेजी से मामले बढ़े हैं। मई में अब तक 242 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 35 मामले सिर्फ़ रविवार को सामने आए। डॉक्टरों ने कहा कि कोविड किसी भी दूसरे वायरस की तरह ही व्यवहार कर रहा है। फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है। जनवरी से अब तक राज्य में 7,389 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 300 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने पाया कि सभी पुष्ट मामलों में केवल हल्के लक्षण थे।

18 मई से अब तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है, जिन्हें पहले से ही कोई बीमारी थी। सभी में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि उनकी मृत्यु का मुख्य कारण उनकी अलग-अलग गंभीर बीमारियां थीं। मृतकों में किडनी रोग, कैंसर, सेरेब्रोवास्कुलर रोग और डायबिटिक कीटोएसिडोसिस से पीड़ित लोग शामिल थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मामलों में हालिया वृद्धि को छिटपुट बताया और इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी के लिए निगरानी शुरू कर दी है।

ठाणे में कोविड-19 से मरीज की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार को कोविड-19 से एक मरीज की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के आठ नए मामलों की पुष्टि हुई है। ठाणे नगर निकाय के मुताबिक, शहर में कोविड-19 के 18 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से केवल एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि अन्य घर पर ही क्वारंटीन में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें