कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बीच, भारत में नए उभरते Covid-19 वेरिएंट NB.1.8.1 का एक मामला और LF.7 टाइप के चार मामलों का पता चला है, INSACOG के आंकड़ों में शनिवार को ये जानकारी सामने आई। हाल ही में महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और दिल्ली से भी कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में 23 नए मामले दर्ज किए गए, आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में चार मामले सामने आए, तेलंगाना में एक मामले की पुष्टि हुई, और पिछले 20 दिनों में बढ़ोतरी के बीच बेंगलुरु में नौ महीने के बच्चे पॉजिटिव पाया गया। केरल में अकेले मई में 273 मामले दर्ज किए गए।
