पेरिस में बढ़ती लिविंग कोस्ट, शिक्षा के लिए फंडिंग और रोजगार के घटते अवसरों को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। इसी बीच एक लग्जरी स्टोर एक अलग ही वजह से चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें लोग सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते दिख रहे हैं। इनमें से एक क्लिप में कुछ आदमी पेरिस के 'प्लेस वेंडोम' (Place Vendome) में स्थित 'लुई वुइटन' (Louis Vuitton) शोरूम के एक बड़े कांच के दरवाजे पर लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
