Covid-19: देश के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में चार लोगों की मौत

India Covid-19 cases: शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 5,755 हो गई है, जो 6,000 के करीब पहुंच गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में 391 नए केस सामने आए हैं, जो शुक्रवार के मुकाबले कुछ कम हैं। शुक्रवार को 498 मामले दर्ज किए गए थे

अपडेटेड Jun 07, 2025 पर 11:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 5,755 हो गई है

India’s Covid-19 cases: कोरोना फिर तेजी से पैर पसार रहा है और इसका संक्रमण लगभग देश के सभी राज्यों में फैल गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डैशबोर्ड के मुताबिक देशभर में कोराना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या शनिवार सुबह बढ़कर 5755 तक पहुंच गयी है। पिछले 24 घंटों में इसके संक्रमण से चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 59 पहुंच गयी है। बीते कुछ हफ्तों से देश में कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है।

शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 5,755 हो गई है, जो 6,000 के करीब पहुंच गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में 391 नए केस सामने आए हैं, जो शुक्रवार के मुकाबले कुछ कम हैं। शुक्रवार को 498 मामले दर्ज किए गए थे।

बीते 24 घंटे में हुई 4 लोगों की मौत


पिछले 24 घंटों में देशभर में 760 कोविड मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। यह संख्या शुक्रवार के मुकाबले थोड़ी कम है, जब 764 मरीज ठीक हुए थे। देश में कोविड-19 से के चलते चार लोगों की मौत हुई, जो केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से थीं। महाराष्ट्र में एक 45 वर्षीय गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में मौत हो गई। उसे दौरे पड़ने लगे थे और बाद में उसका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया। केरल में 59 वर्षीय एक व्यक्ति, जो पहले से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहा था, उसकी मौत हो गई। बाकी दो मृतक मरीज 60 साल से अधिक उम्र के थे और उन्हें अन्य बीमारियां भी थीं।

केरल में सबसे ज्यादा केस

शनिवार को केरल में सबसे ज्यादा 127 नए कोविड केस दर्ज किए गए, जहां एक व्यक्ति की मौत भी हुई। इसके बाद गुजरात और दिल्ली में सबसे अधिक मामले सामने आए। गुजरात में 183 और महाराष्ट्र में 86 नए कोविड मामले दर्ज, कोई मौत नहीं गुजरात में शनिवार को 183 नए कोरोना मामले सामने आए, जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 822 हो गई है। अच्छी खबर यह है कि गुजरात में पिछले 24 घंटों में किसी मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य सरकार ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और उन्हें सामान्य निगरानी में रखा गया है।

केंद्रिय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्य में जो नए केस आ रहे हैं, वे ओमिक्रॉन के जेएन.1, एलएफ.7, एलएफ.7.9 और एक्सएफजी वेरिएंट से जुड़े हैं। ये वेरिएंट आमतौर पर हल्के बुखार और खांसी जैसे लक्षण पैदा करते हैं।

उत्तराखंड में कोरोना के 4 नए मामले

उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना वायरस के 4 नए मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले, शुक्रवार को देहरादून में 7 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग अब इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान और जांच करने में जुटा है। इस बीच, ओडिशा के शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने कहा कि सरकार कोविड को लेकर पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि जब वायरस के संपर्क से पूरी तरह बचना संभव न हो, तो शिक्षकों को संक्रमण रोकने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।