- पिछले एक हफ्ते में 823 नए मामले सामने आए हैं और एक्टिव केस की संख्या 1000 से ऊपर पहुंच गई है। इस दौरान 10 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 27 मई तक देश में 1083 एक्टिव केस हैं। एक हफ्ते पहले ये संख्या सिर्फ 257 थी। यानी एक हफ्ते में 800 से ज्यादा केस बढ़े हैं। सबसे ज़्यादा मामले केरल (430 केस) से आए हैं, इसके बाद दिल्ली में 104 केस हैं।
