22 की उम्र में छोड़ी 15 LPA की नौकरी, दिल्ली में खोला कैफे, एक साल बाद सामने आई ये मुश्किल

दिल्ली की Hudson Lane में 22 साल की एक युवा उद्यमी ने 15 लाख रुपये सालाना वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़कर अपना कैफे शुरू किया। एक साल बाद भी बिजनेस घाटे में चल रहा है। भारी किराया, स्टाफ की सैलरी और सीमित बैठने की जगह ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद मांगी है

अपडेटेड Sep 19, 2026 पर 11:17 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस शख्स के मुताबिक, उसकी सालाना कमाई करीब 20 लाख रुपये है

दिल्ली की Hudson Lane में कैफे चलाने वाली 22 वर्षीय उद्यमी की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। करीब एक साल पहले उन्होंने अपनी कॉरपोरेट नौकरी छोड़कर बिजनेस की दुनिया में कदम रखा था। बताया गया कि उनकी नौकरी से सालाना करीब 15 लाख रुपये की कमाई होती थी, लेकिन खुद का कैफे खोलने के सपने ने उन्हें यह सुरक्षित रास्ता छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी निजी बचत लगाकर कैफे शुरू किया, मगर एक साल बाद भी कारोबार मुनाफे में नहीं पहुंच पाया है। युवा उद्यमी के मुताबिक, कैफे में कॉफी और खाना अच्छा होने के बावजूद सीमित बैठने की जगह ग्राहकों के अनुभव को प्रभावित कर रही है।

दूसरी ओर, भारी किराया, कर्मचारियों की सैलरी और रोजमर्रा के खर्च ने आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है। अब उनके पास रेनोवेशन के लिए भी पर्याप्त फंड नहीं बचा है। उन्होंने Reddit पर अपनी स्थिति साझा कर लोगों से कारोबार सुधारने के लिए व्यावहारिक सुझाव मांगे हैं।

अच्छा खाना-पीना, फिर भी ग्राहक क्यों नहीं टिक रहे?


उद्यमी के मुताबिक, उनके कैफे में कॉफी और खाना अच्छा है, लेकिन सीमित बैठने की जगह कारोबार के लिए परेशानी बन रही है। कैफे को बेहतर बनाने के लिए रेनोवेशन की जरूरत है, मगर उनका कहना है कि अब इसके लिए अतिरिक्त पैसा उपलब्ध नहीं है।

हर महीने 1.2 लाख रुपये किराया, खर्च भी बड़ा

उन्होंने बताया कि कैफे का मासिक किराया करीब 1.2 लाख रुपये है। इसके अलावा कर्मचारियों की सैलरी पर लगभग 2 लाख रुपये खर्च होते हैं और करीब 30 प्रतिशत कॉस्टिंग भी है। लगातार खर्च और कमाई के बीच संतुलन न बन पाने से घाटा बढ़ रहा है।

Reddit पर मांगी मदद, मिली अलग-अलग सलाह

युवा कारोबारी ने Reddit पर अपनी स्थिति साझा करते हुए यूजर्स से सुझाव मांगे। पोस्ट सामने आने के बाद कुछ लोगों ने मार्केटिंग, डिलीवरी और ग्राहकों को आकर्षित करने वाली खास डिश या कॉफी पर फोकस करने की सलाह दी। एक यूजर ने घर तक डिलीवरी बढ़ाने को भी उपयोगी विकल्प बताया।

किसी ने कहा हिम्मत मत हारो

एक यूजर ने अपने कैफे और मील डिलीवरी बिजनेस का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उसे मुनाफे में आने में करीब तीन साल लगे। उन्होंने युवा उद्यमी को जोखिम लेने की उम्र में प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुझे फैसला नहीं, समाधान चाहिए

पोस्ट के बाद कुछ लोगों ने कैफे बंद करने की सलाह भी दी। हालांकि, उद्यमी ने स्पष्ट किया कि वह अपना बिजनेस बंद करने का फैसला सुनने नहीं, बल्कि उसे बेहतर बनाने के व्यावहारिक सुझाव लेने आई हैं। उन्होंने कहा कि वह मेहनत करके अपने सपने को सफल बनाने की कोशिश जारी रखना चाहती हैं।

Viral Video: महिला बनकर निकला शख्स, सड़क पर लोगों के व्यवहार ने किया परेशान; वीडियो हुआ वायरल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।