‘5 साल बाद क्या करूंगी, पता नहीं’ कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ कंटेंट क्रिएशन में आईं महिला, अब टीवी और वेब सीरीज में मिल रही मौके!

Viral Post: डेलॉइट की नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन शुरू करने वाली ऐश्वर्या जीपी की कहानी चर्चा में है। चेन्नई की फाउंडर जया शक्ति कन्नन ने बताया कि ईश्वर्या 5 साल का प्लान बनाने के बजाय अगले 6 महीनों पर फोकस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Sep 18, 2026 पर 9:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पांच साल का कोई तय करियर प्लान बनाने के बजाय ईश्वर्या फिलहाल अगले छह महीनों पर ध्यान दे रही हैं

आज के समय में ज्यादातर युवा कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं। वहीं हाल में नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन शुरू करने वाली महिला की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। डेलॉइट की एक पूर्व कर्मचारी ने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन को अपना करियर चुना। उनके इस फैसले ने एक भारतीय फाउंडर को 5 और 10 साल के करियर प्लान की सोच पर सवाल उठाने के लिए मजबूर कर दिया। लिंक्डइन पर ये कहानी जया शक्ति कन्नन ने शेयर की है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

डेलॉइट की नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन शुरू करने वाली ऐश्वर्या जीपी की कहानी चर्चा में है। चेन्नई की फाउंडर जया शक्ति कन्नन ने बताया कि ईश्वर्या 5 साल का प्लान बनाने के बजाय अगले 6 महीनों पर फोकस कर रही हैं। लिंक्डइन पर ऐश्वर्या की शेयर की गई कहानी में उन्होंने बताया कि, एक बातचीत के दौरान उन्होंने ऐश्वर्या से पूछा था कि वह अगले पांच सालों में क्या करना चाहती हैं। ऐश्वर्या का जवाब उम्मीद से अलग था। उन्होंने कॉर्पोरेट करियर की तय राह पर आगे बढ़ने के बजाय कंटेंट क्रिएशन को अपना करियर बनाने का फैसला किया था।


अगले 5 साल का प्लान किसे पता

कन्नन ने बताया कि ऐश्वर्या ने कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए डेलॉइट की नौकरी छोड़ दी थी। इस पर उन्होंने ऐश्वर्या से पूछा, “अगले 5 सालों के लिए आपका क्या प्लान है?” ऐश्वर्या ने जवाब दिया, “मुझे कोई आइडिया नहीं है।” उन्होंने कहा कि आज वह जिस रास्ते पर हैं, उसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। कन्नन ने ईश्वर्या के हवाले से बताया, “एक साल पहले मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कंटेंट क्रिएटर बनूंगी। ऐसे में मैं कैसे बता सकती हूं कि पांच साल बाद मैं क्या कर रही होऊंगी।” पांच साल का कोई तय करियर प्लान बनाने के बजाय ईश्वर्या फिलहाल अगले छह महीनों पर ध्यान दे रही हैं।

कितने महीने का हैं प्लान

कन्नन के मुताबिक, ईश्वर्या के इस तरीके से उन्हें कंटेंट क्रिएशन के अलावा भी कई नए मौके मिले हैं। इनमें फिल्मों, होस्टिंग, टीवी और वेब सीरीज से जुड़े काम शामिल हैं। ईश्वर्या पांच साल का लंबा और तय करियर प्लान बनाने के बजाय अगले छह महीनों पर ध्यान दे रही हैं। कन्नन ने कहा कि ईश्वर्या के नजरिए ने उन्हें करियर प्लानिंग की आम सोच पर दोबारा विचार करने पर मजबूर किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या करियर के लिए पहले से लंबा प्लान बनाना जरूरी है। उन्होंने लिखा, “इसके बजाय, ईश्वर्या अगले छह महीनों पर ध्यान दे रही हैं। वह अपना बेस्ट देना चाहती हैं, नई चीजें सीखना चाहती हैं, अलग-अलग चीजों को आजमाना चाहती हैं और जब भी कोई मौका मिले, उसे अपनाना चाहती हैं।”

Screenshot 2026-09-18 212135

हम 5-10 साल का क्यों करते हैं प्लान

कन्नन ने आगे कहा, “हम अक्सर 5 या 10 साल का एक तय प्लान बना लेते हैं और बिना दूसरी तरफ देखे उसी रास्ते पर चलते रहते हैं। लेकिन क्या हो अगर आगे बढ़ने का कोई आसान और छोटा रास्ता मौजूद हो?” उन्होंने कहा, “जैक मा, अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर, विजय और रीड हेस्टिंग्स जैसे लोगों को देखिए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक काम से की, लेकिन आगे चलकर कुछ और किया और आखिर में उस क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की, जिसके बारे में उन्होंने शुरुआत में शायद सोचा भी नहीं था।”

किसे पता कौन कहां जाएगा

कन्नन ने कहा कि, करियर की प्लानिंग करते समय यह जरूरी नहीं है कि किसी व्यक्ति को पहले से पता हो कि वह कई साल बाद ठीक कहां पहुंचेगा। उन्होंने कहा, “शायद हमें यह जानने की जरूरत नहीं है कि हम 5 साल बाद बिल्कुल कहां होंगे।” उन्होंने कहा, “एक दिशा तय करें। अगले 6 महीनों की योजना बनाएं। अपनी आंखें खुली रखें। सही मौकों का फायदा उठाएं और आगे बढ़ते रहें।”

उन्होंने आखिर में कहा, “आपने करियर की शुरुआत जिस कदम से की है, जरूरी नहीं कि वही आपकी आखिरी मंजिल तय करे। कई बार अनचाहा रास्ता ही आपको किसी ऐसी जगह पहुंचा देता है, जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होता।” कन्नन ने अपनी पोस्ट के अंत में ईश्वर्या जीपी को उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा, “आगे के सफर के लिए ईश्वर्या जीपी को मेरी शुभकामनाएं!”

सोशल मीडिया यूजर ने दिया रिएक्शन

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “यह बात सच में समझ में आती है। कई बार हम अगले 5 साल को लेकर खुद पर इतना दबाव बना लेते हैं कि आज क्या अच्छा किया जा सकता है, इस पर ध्यान देना भूल जाते हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “6 महीने का माइंडसेट काफी मायने रखता है। आप आने वाले हर मौके का पहले से अंदाजा नहीं लगा सकते, लेकिन आप यह जरूर तय कर सकते हैं कि अभी क्या सीखना है, क्या बनाना है और अपना काम कितनी अच्छी तरह करना है। कई बार यही चीज आपके करियर का अगला रास्ता तय करती है।” उन्होंने ईश्वर्या के आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Viral Video: लंदन से बांग्लादेश जा रही फ्लाइट में बवाल, हवा में भिड़े दो यात्री...वीडियो हुआ वायरल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।