Delhi Crime News: दिल्ली में सिरफिरे आशिक का खूनी खेल, युवती पर सरेआम चाकू से किया हमला, फिर खुद का भी काटा गला

Delhi Crime News: एक अधिकारी ने बताया कि सनकी आशिक ने पहल लड़की पर चाकू से कई बार हमला किया। फिर उसने खुद का भी गला काट लिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़िता के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था

अपडेटेड Apr 07, 2025 पर 10:43 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Crime News: बीच सड़क पर लड़की पर जानलेवा हमला किया गया

Delhi Crime News Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार (6 अप्रैल) देर रात एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका पर सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावनी इलाके में आरोपी ने युवती पर कई बार चाकू से सरेआम हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाद में व्यक्ति ने उसी चाकू से खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस को एक राहगीर ने रविवार रात करीब 11 बजे इस घटना की जानकारी दी। फिलहाल, दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि सनकी आशिक ने पहल लड़की पर चाकू से कई बार हमला किया। फिर उसने खुद का भी गला काट लिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़िता के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था।

कथित तौर पर पीड़ित लड़की आरोपी की गर्लफ्रेंड है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सड़क पर मौजूद लोगों ने हमले के बाद तुरंत पुलिस को फोन किया, उसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सिरफिरा प्रेमी चीखता-चिल्लाता हुआ अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा और पलक झपकते ही उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।


प्रेमिका का गला कटते ही उसके शरीर से खून की धार बहने लगी और वह जमीन पर तड़पने लगी। इसके बाद उसने अपने सीने समेत कई जगह चाकू घोंपकर खुद को भी मौत के हवाले करने की कोशिश की। हालांकि बच गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली कैंट थाना थाने को युवक द्वारा युवती पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "लड़की की गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल से एक चाकू बरामद किया गया है। दोनों (पीड़िता एवं हमलावर) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमला क्यों किया गया।"

ये भी पढ़ें- Prayagraj Dargah: प्रयागराज में भगवा झंडा लेकर गाजी मियां की दरगाह के गेट पर चढ़े युवक, लगाए धार्मिक नारे

इस बीच, कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। करीब 45 सेकंड की वायरल इस क्लिप में पुरुष और महिला खून से लथपथ हालत में सड़क के डिवाइडर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उनके आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा है।

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Apr 07, 2025 10:39 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।