Delhi Fire: बवाना में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तेज धमाकों ने बढ़ाई मुश्किलें, दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर तैनात

Delhi Fire: आज सुबह दिल्ली के बवाना इलाके में एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि अंदर जोरदार धमाके भी हुए। इन धमाकों की वजह से पूरी इमारत जमींदोज हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया गया

अपडेटेड May 24, 2025 पर 10:34 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Fire: आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में आग की 938 घटनाएं सामने आई थीं

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के मौसम के साथ आग लगने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा मामला शनिवार सुबह बवाना के सेक्टर-2 में एक बड़ी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग लगने के दौरान तेज धमाके भी सुनाई दिए, जिनकी वजह से फैक्ट्री की बिल्डिंग पूरी तरह से धराशायी हो गई। ये हादसा सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाता है। दमकल विभाग ने तुरंत ही 17 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।

फिलहाल राहत की बात ये है कि इस गंभीर आगजनी में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। लेकिन आग बुझाने का कार्य अभी जारी है और अधिकारी पूरी सतर्कता से स्थिति को कंट्रोल में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

धुएं और धमाकों से दहशत


धमाकों के कारण लोगों में डर का माहौल है। आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया है ताकि किसी अन्य हादसे की संभावना को रोका जा सके। आग के कारण काफी दूर तक काला धुआं फैल गया है, जिससे राहत कार्य में भी बाधा आ रही है।

इस साल बढ़ीं आग की घटनाएं

दिल्ली में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जनवरी से 18 मई 2025 तक दमकल विभाग को 7500 से ज्यादा कॉल्स प्राप्त हुई हैं, जो पिछले साल की तुलना में काफी अधिक हैं। आगजनी की इन घटनाओं में अब तक 25 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि अग्निशमन दल ने 281 लोगों की जान बचाई है।

फरवरी में सबसे ज्यादा आग

आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में आग की 938 घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें 38 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन 6 की मौत हो गई। फरवरी में ये आंकड़ा बढ़कर 1076 हो गया, जहां 43 लोगों को बचाया गया और 2 की मौत हुई। मार्च और अप्रैल में भी घटनाओं की रफ्तार धीमी नहीं हुई।

गर्मी में छोटे कारण भी बन सकते हैं बड़ा हादसा

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार गर्मियों में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट, ज्वलनशील पदार्थों की अनदेखी और लापरवाही बड़ी आग का कारण बन सकती है। लोगों को चाहिए कि वो खासकर गर्मी के मौसम में बिजली उपकरणों का सावधानी से इस्तेमाल करें और सुरक्षा उपायों को नजरअंदाज न करें।

IMD Rain Alert: आज मौसम लेगा करवट, देश के इन हिस्सों में होगी झमाझम बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।