काम पसंद नहीं आया तो पहले ही दिन कर्मचारी ने दिया रिजाइन, HR के साथ चैट वायरल

HR खुशी चौरसिया ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, 'हाल ही में एक कैंडिडेट ने जॉइन किया और पहले दिन के अंत में मैसेज किया: 'मुझे यह काम पसंद नहीं आया' और बिना किसी कोई फोन और कोई स्पष्टीकरण के नौकरी से इस्तीफा दे दिया

अपडेटेड Jun 27, 2025 पर 10:24 PM
Story continues below Advertisement
कई यूजर्स ने नए कर्मचारी का समर्थन करते हुए लिखा कि अगर कोई काम अच्छा नहीं लगता तो शुरुआत में ही छोड़ देना ही बेहतर ऑप्शन है

Jobs News: दिल्ली की एक कंपनी में HR खुशी चौरसिया का एक लिंक्डइन पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में एक ऐसे नए एंप्लॉय के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसने अपनी जॉब के पहले ही दिन इस्तीफा दे दिया। कर्मचारी ने अपनी नौकरी छोड़ने का कोई खास कारण नहीं बताया, बस एक छोटा सा टेक्स्ट मैसेज भेजा कि उन्हें काम पसंद नहीं आया और रिजाइन दे दिया।

सिर्फ एक मैसेज और नौकरी खत्म!

HR खुशी चौरसिया ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, 'हाल ही में एक कैंडिडेट ने जॉइन किया और पहले दिन के अंत में मैसेज किया: 'मुझे यह काम पसंद नहीं आया।' कोई फोन नहीं, कोई सही स्पष्टीकरण नहीं।' और नौकरी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि सेल्स की भूमिका और उसमें होने वाली मुश्किलों के बारे में ऑफर देने से पहले चर्चा की गई थी। इसके बाद भी 'मुझे यह काम पसंद नहीं आया' मैसेज ने उन्हें हैरान कर दिया और उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर एक ही दिन में ऐसा क्या बदल गया?


Job (1)

कैंडिडेट के साथ हुए मैसेज के स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि कैंडिडेट ने कहा कि वे नौकरी जारी नहीं रखना चाहते क्योंकि उन्हें यह पसंद नहीं आई।

'कोई भी नौकरी एक दिन में अच्छी नहीं बनती'

खुशी चौरसिया ने अपने पोस्ट में कहा कि एक दिन में कोई भी नौकरी परफेक्ट नहीं बनती। उन्होंने आगे कहा, 'कोई भी कंपनी 24 घंटे में सब कुछ साबित नहीं कर सकती और कोई भी भूमिका तब तक 'आरामदायक' महसूस नहीं होगी जब तक आप उसे अपना टाइम, एनर्जी नहीं देते।'

नौकरी ढूंढने वालों के लिए ये है सलाह

इंटरव्यू के दौरान अपने सभी सवाल खुलकर पूछें

नौकरी के लिए हां कहने की जल्दी न करें

नौकरी को मना करने से पहले रिक्रूटर को एक मौका दें

सबसे महत्वपूर्ण बात बातचीत करें, चुप्पी कभी भी प्रोफेशनलिज्म नहीं दिखाती

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया 

HR खुशी चौरसिया की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कई यूजर्स ने नए कर्मचारी का समर्थन करते हुए लिखा कि अगर कोई काम अच्छा नहीं लगता तो छोड़ देना ही बेहतर ऑप्शन है। एक यूजर ने लिखा कि कभी-कभी हमें अपने नौकरी के पहले ही दिन पता चल जाता है कि ये जगह हमारे लिए नहीं है। वहीं, कई लोगों ने HR कि बातों से सहमति जताया। लोगों ने लिखा किसी भी नई जगह पर सेट होने में समय लगता है और हम उस जगह को शुरुआती दिनों में सही से समझ नहीं पाते है। किसी भी नई जगह पर रहना और उसे समझने का प्रयास करना महत्वपूर्ण होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।