सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में व्यक्ति ने टोल के पैसे बचाने का एक अनोखा तरीका शेयर किया है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल के पैसे बचाने का एक अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा में है। एक टैक्सी ड्राइवर का दावा किया कि, उसने ऐसी तरकीब निकाली है, जिससे हर बार सफर करने पर 145 रुपये की बचत हो सकती है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग टोल वसूली के नियमों और ड्राइवर के बताए तरीके पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोग इसे पैसे बचाने का अच्छा तरीका बता रहे हैं, तो कुछ इसकी सच्चाई जानना चाहते हैं।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
शिवा शर्मा नाम के टैक्सी ड्राइवर का कहा कि, थोड़ा लंबा रास्ता तय करके एक्सप्रेसवे पर दोबारा प्रवेश करने से FASTag के जरिए कटने वाले टोल के पैसे बचाए जा सकते हैं। शर्मा ने फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियो में बताया कि, "दिल्ली से मेरठ जाने के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आमतौर पर 175 रुपये टोल देना पड़ता है। वहीं, आने-जाने का कुल खर्च करीब 265 रुपये होता है। लेकिन, उन्होंने दावा किया कि वह इसी सफर के लिए सिर्फ 120 रुपये खर्च करते हैं। इस तरह उन्हें हर बार करीब 145 रुपये की बचत होती है।"
शर्मा के मुताबिक, सराय काले खां से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाने वाले लोग डासना या नैनीताल एग्जिट तक सफर कर सकते हैं। उनका दावा किया कि, इस रास्ते पर उस जगह तक कोई टोल नहीं देना पड़ता। हालांकि, डासना से आगे मेरठ की तरफ जाने पर टोल टैक्स देना होता है। इसी तरीके से वह टोल के पैसों में बचत करते हैं। शर्मा ने बताया कि, वह एक्सप्रेसवे पर आगे जाने के बजाय नैनीताल या हापुड़ कट से बाहर निकल जाते हैं। इसके बाद करीब 50 मीटर आगे जाकर फिर से एक्सप्रेसवे पर चढ़ जाते हैं। उनका दावा है कि ऐसा करने पर नंबर प्लेट पहचानने वाला ANPR सिस्टम उनकी गाड़ी की एंट्री डासना से दर्ज करता है, न कि सराय काले खां से। इस वजह से उनकी गाड़ी का टोल कम कटता है और उन्हें पैसों की बचत होती है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया कमेंट
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग रिएक्शन सामने आई हैं। कुछ लोगों ने ड्राइवर के पैसे बचाने के तरीके की तारीफ की, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि ऐसी ट्रिक को सबके सामने बताना सही है या नहीं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, "भाई, NHAI का 3,000 रुपये वाला रिचार्ज करा लो। इसमें 200 टोल फ्री मिलेंगे और हर टोल पर सिर्फ 15 रुपये देने होंगे।"
एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, "चिंता मत करो, आपकी इस वीडियो को देखने के बाद जल्द ही यह तरीका भी बंद हो जाएगा। जैसे देहरादून एक्सप्रेसवे पर लोनी वाले टोल के साथ हुआ। ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में आप टोल वालों को ही इसकी जानकारी दे रहे हैं। चुपचाप इस तरीके का इस्तेमाल करते रहो, वरना कुछ समय बाद 175 रुपये ही देने पड़ेंगे।"
(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)