दिल्ली की कंपनी का दिवाली धमाका: दिवाली गिफ्ट के नाम पर मिलने वाले काजू-कतली के डिब्बे से बोर हो गए हैं? तो दिल्ली के रोहिणी की एक कंपनी की कहानी सुनिए। इस कंपनी ने इस साल दिवाली पर अपने हर एम्प्लॉयी की टेबल पर iPhone 16 रखकर सरप्राइज दे दिया।

15 सेकंड का ये वीडियो इंस्टा पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हर वर्क डेस्क पर लैपटॉप के सामने रिबन लगा हुआ iPhone 16 का बॉक्स रखा है। व्हाइट, ब्लू, ग्रीन, ब्लैक - हर कलर के फोन।
कैप्शन ने और बढ़ाया बवाल
कंपनी ने वीडियो के साथ लिखा - "No competition. Aapko kya mila?" बस फिर क्या था, कमेंट सेक्शन में बवाल मच गया।
View this post on Instagram
लोग लिख रहे हैं - "भाई कंपनी का नाम बताओ, LinkedIn पर अप्लाई करना है", "हमारी कंपनी तो 500 वाला गिफ्ट वाउचर देकर एहसान जता रही है"।
कुछ लोगों को तो यकीन ही नहीं हुआ और बोल दिया - "ये AI वीडियो है"। कंपनी ने तुरंत रिप्लाई किया - "भाई ओरिजिनल है, दोबारा देख लो"।
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने सभी एम्प्लॉइज को सेम गिफ्ट दिया है। पिछले साल तक बड़ी कंपनियां VIP ट्रॉली बैग या एयर फ्रायर दे रही थीं, इस बार इस कंपनी ने सीधा iPhone वाला ट्रेंड सेट कर दिया।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।