Doomsday Fish: क्या सच में तबाही लाती है ‘डूम्सडे फिश’? जानें नाम के पीछे की रहस्यमयी वजह!

Doomsday Fish: समुद्र की गहराइयों में रहने वाली ओअरफिश को लोग ‘डूम्सडे फिश’ कहते हैं। कहते हैं जब यह किनारे आती है तो लोग इसे अनहोनी का इशारा मान लेते हैं। इसके लंबे रिबन जैसे शरीर ने इसे और भी रहस्यमय बना दिया है, लेकिन असल में यह बस एक अनोखी समुद्री मछली है

अपडेटेड Jun 21, 2025 पर 1:40 PM
Story continues below Advertisement
Doomsday Fish: जापान में इसे ‘र्यूगू नो त्सुकाई’ कहा जाता है, मतलब समुद्री देवता का दूत।

समुद्र की गहराइयों में ऐसे-ऐसे राज छिपे हैं, जिनके बारे में सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इन्हीं में से एक है रहस्यमय ओअरफिश, जिसे लोग डर के मारे ‘डूम्सडे फिश’ कहने लगे हैं। यह मछली इतनी दुर्लभ है कि शायद ही किसी ने इसे अपनी आंखों से देखा हो, लेकिन जब कभी यह समुद्र की लहरों के साथ किनारे पर आ जाती है, तो इसके रिबन जैसे लंबे शरीर और अजीबो-गरीब रूप को देख हर कोई हैरान रह जाता है। सदियों से इसे लेकर तरह-तरह की कहानियां कही जाती रही हैं—कहीं इसे आपदा का संकेत माना गया तो कहीं समुद्री देवताओं का संदेशवाहक कहा गया।

इसके नाम और शक्ल-सूरत के पीछे छिपे रहस्य लोगों को और भी ज्यादा रोमांचित कर देते हैं। ओअरफिश की झलक मिलते ही आसपास के इलाकों में अफवाहों का बाजार गर्म हो जाता है। यही वजह है कि यह मछली आज भी रहस्य और डर का दूसरा नाम बनी हुई है।

क्यों पड़ा नाम ओअरफिश?


ओअरफिश का नाम इसके लंबे, सपाट शरीर के कारण पड़ा, जो नाव चलाने के चप्पू (Oar) जैसा लगता है। कुछ लोग कहते हैं कि जब ये पानी में तैरती है तो अपने पंखों को चप्पू जैसे हिलाकर धीरे-धीरे तैरती है।

कितनी बड़ी और कैसी दिखती है?

ये मछली बहुत बड़ी हो सकती है—करीब 30 फीट तक लंबी! इसके शरीर पर लाल-नारंगी पंख और पतला सा पूंछ वाला सिरा होता है, जो इसे और डरावना बनाता है। ओअरफिश गहरे समुद्र के मिड-जोन में रहती है, करीब 200 से 1000 मीटर नीचे।

जापानी कहानियों में ‘समुद्री देवता का संदेशवाहक’

जापान में इसे ‘र्यूगू नो त्सुकाई’ कहा जाता है, मतलब समुद्री देवता का दूत। पुरानी लोककथाओं के अनुसार, जब ये मछली किनारे नजर आती थी, तो इसे बीमारी या आपदा का संकेत माना जाता था। माना जाता था कि जिसने इसका संदेश सुन लिया, वो सुरक्षित रहेगा।

भूकंप से जुड़ा डर

2011 में जापान में बड़ा भूकंप और सुनामी आई थी, जिसमें हजारों लोगों की जान गई। कहा जाता है कि इस तबाही से पहले कई ओअरफिश किनारे आ गई थीं। इसी वजह से लोगों ने इसे ‘डूम्सडे फिश’ कह दिया। हाल ही में अमेरिका में भी ऐसा ही हुआ सैन डिएगो में ओअरफिश दिखने के कुछ ही दिनों बाद भूकंप आया।

क्या सच में कोई वैज्ञानिक प्रमाण है?

वैज्ञानिकों का कहना है कि ओअरफिश के दिखने और भूकंप के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है। जब गहरी समुद्री मछलियां ऊपर आ जाती हैं, तो उसके पीछे बीमार पड़ना, रास्ता भटकना या चोटिल होना ज्यादा बड़ा कारण होता है।

क्यों बन गई डर की कहानी?

लोगों को जो दिखता है, वो कहानियों में जुड़ता चला जाता है। ओअरफिश का बड़ा आकार और रहस्यमय गहराइयों में रहना इसे डरावना बना देता है। लोग मान लेते हैं कि ये तबाही की निशानी है, जबकि असलियत में ये बस समुद्र की अनजानी दुनिया का एक अनोखा जीव है।

महिलाओं और सनातन धर्म के प्रतीकों के खिलाफ ऑनलाइन कॉन्टेंट पर रोक लगाने के लिए कर्नाटक सरकार लाएगी नया बिल

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 21, 2025 1:40 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।