बरसों से दोमुंहा सांप, जिसे इंडियन रेड सैंड बोआ के नाम से भी जाना जाता है, रहस्य और अंधविश्वास का प्रतीक बना हुआ है। इसे बेहद दुर्लभ प्रजाति माना जाता है, जिसके कारण इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों से लेकर कभी-कभी करोड़ों रुपये तक पहुंच जाती है। राजस्थान समेत भारत के कुछ रेगिस्तानी इलाकों के अलावा ये ईरान और पाकिस्तान में भी पाया जाता है। आम धारणा है कि इस सांप के दोनों सिर होते हैं और ये दोनों दिशाओं में चल सकता है, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इसका पिछला हिस्सा सिर जैसा दिखने के कारण लोग भ्रमित हो जाते हैं।
