Government Teacher Jobs: सरकारी शिक्षक बनने का सपना होगा सच ,2025 में 55,000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, जानिए पूरी डिटेल्स!

2025 में शिक्षक बनने की चाह रखने वालों के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। यूपी, एमपी, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में अलग-अलग श्रेणियों में 55,000+ शिक्षकों की भर्ती शुरू हो चुकी है।

अपडेटेड Jul 27, 2025 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement
2025 में सरकारी शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले लाखों युवाओं के लिए यह साल एक बड़ा अवसर लेकर आया है। देशभर में शिक्षकों के 55,000 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू हो चुकी हैं। ये भर्तियां कई ग्रेड्स में की जा रही हैं। अगर आप भी ये मौका पाना चाहते हैं तो अभी फॉर्म भरें ।

साल 2025 आपकी एक ऐसी इच्छा पूरी करेगा जो शायद अभी भी अधूरी हो। सरकारी टीचर बनने का सपना हर इंसान देखता है लेकिन पूरा नहीं हो पाता, तो इस आपका ये सपना पूरा हो सकता है । जानकारी के मुताबिक देश के कई राज्यों में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में टीचर पद के लिए बंपर भर्ती हो रही है। इसमें LT ग्रेड, TGT, PGT,  प्राइमरी टीचर के साथ और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे पद भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में 7466 LT ग्रेड शिक्षक पदों पर भर्ती:

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 15 विषयों में LT ग्रेड शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 28 जुलाई 2025 से शुरू होंगे। कुल 7466 पदों में पुरुषों के लिए 4860, महिलाओं के लिए 2525 और दिव्यांगजन के लिए 81 पद आरक्षित हैं। उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड में सेकेंडरी शिक्षक के 1373 पद:


झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सेकेंडरी स्कूल टीचर के लिए 1373 पदों पर भर्ती शुरू की है। इसके लिए आखिरी तारीख 27 जुलाई 2025 तय की गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं उनके पास पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

मध्य प्रदेश में 13,089 प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती:

MP कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के लिए 13,089 पदों पर आवेदन किए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी। परीक्षा 31 अगस्त को दो शिफ्ट में होगी। उम्मीदवार 18 जुलाई से 6 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पद:

BPSC ने पटना और बेगूसराय के आयुर्वेदिक कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 8 अगस्त 2025 है। उम्मीदवारों को उम्र और शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन करना होगा।

यूपी में 34,000 TGT, PGT और प्रिंसिपल पोस्ट पर भर्ती:

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 30,000 TGT और PGT, और 4,000 प्रिंसिपल पोस्ट की भर्ती प्रक्रिया अगस्त से शुरू होने जा रही है। शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार यानि 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में हुई बैठक में फॉर्म ञ ऑफ रिक्विजिशन पर आखिरी मुहर लगा दी गई।

सरकारी शिक्षक बनने का इससे बेहतर मौका शायद ही दोबारा मिले। इच्छुक उम्मीदवारों जल्द ही इस सुनहरे मौके को अपनाएं और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।