दिल्ली सरकार की फ्री बस यात्रा योजना पहले की जारी रहेगी। राज्य की सीएम रेखा गुप्ता ने इसमें सफर करने के लिए महिलाओं के लिए और आसान कर दिया है। इसके साथ ही कुछ शर्तें जोड़ दी गई है। राजधामी में फ्री बस यात्रा का लाभ अब उन महिलाओं को मिलेगा, जो दिल्ली की निवासी है। दूसरी शर्त ये है कि दिल्ली की महिलाओं को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अब इसका मतलब ये हुआ कि अगर अन्य किसी राज्य से कोई महिला आती हैं, तो उन्हें इस सुविधा का फायदा नहीं मिलेगा। सरकार ने महिलाओं के लिए लाइफटाइम स्मार्ट कार्ड जारी करने की तैयारी की है।
