हम अक्सर उड़ान को सिर्फ पक्षियों और विमानों से जोड़ते हैं, लेकिन प्रकृति में कुछ ऐसे जीव भी हैं जो बिना पंख के हवा में अपनी जगह बना लेते हैं। इनमें सबसे रोचक है उड़ने वाला सांप, जो पेड़ से पेड़ तक छलांग लगाकर हवा में तैरता हुआ अपनी मंजिल तक पहुंच जाता है। इसे देखकर आम इंसान दंग रह जाता है, क्योंकि इसकी हरकतें किसी जादू जैसी लगती हैं। ये सांप झाड़ियों और पेड़ों में आसानी से अपना रास्ता बनाते हैं और जमीन पर मौजूद खतरों से खुद को बचाते हैं।
वैज्ञानिकों के लिए भी यह एक दिलचस्प अध्ययन का विषय है, क्योंकि ये सांप बिना पंख या पंख जैसे किसी उपकरण के, सिर्फ अपने शरीर की बनावट और संतुलन से हवा में glide कर लेते हैं। इस अद्भुत क्षमता ने इसे जंगलों का एक रहस्यमयी और आकर्षक जीव बना दिया है।
पेड़ से छलांग और हवा में सफर
घने जंगलों में रहने वाला यह खास सांप ऊंचे पेड़ों की डाल से अचानक छलांग लगाता है और हवा में लहराते हुए दूसरे पेड़ तक पहुंच जाता है। बिना पंखों के हवा में उसका यह सफर किसी जादू से कम नहीं लगता, लेकिन इसके पीछे एक खास तकनीक छिपी होती है।
वैज्ञानिकों के लिए भी बना रहस्य
Flying Snake की यह अनोखी क्षमता वैज्ञानिकों और वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स के लिए हमेशा से आकर्षण का विषय रही है। हाल के शोधों में यह समझने की कोशिश की गई है कि ये सांप बिना पंखों के हवा में कैसे संतुलन बनाते हैं।
कैसे बनाते हैं हवा में बैलेंस?
ये सांप आमतौर पर 70 से 130 सेंटीमीटर लंबे होते हैं और इनका शरीर थोड़ा चपटा होता है। जब ये छलांग लगाते हैं, तो अपनी पसलियों को फैलाकर शरीर को चौड़ा कर लेते हैं। इससे हवा इनके ऊपर और नीचे अलग-अलग तरीके से बहती है, जिससे लिफ्ट मिलती है और गिरने की गति धीमी हो जाती है।
कहां मिलते हैं ये ‘उड़ने वाले’ सांप?
ये अनोखे सांप India, Sri Lanka, Thailand, Malaysia और Indonesia के घने जंगलों में पाए जाते हैं। ये ज्यादातर समय पेड़ों पर ही रहते हैं और जमीन पर कम ही उतरते हैं।
उड़ान का इस्तेमाल, शिकार के लिए नहीं
ये सांप मुख्य रूप से छिपकलियों, मेंढकों और छोटे पक्षियों का शिकार करते हैं। हालांकि ये उड़ते हुए शिकार नहीं पकड़ते, बल्कि इस ‘उड़ान’ का उपयोग एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक जाने के लिए करते हैं, ताकि जमीन पर मौजूद खतरों से बच सकें।
भविष्य की तकनीक में भी मददगार
वैज्ञानिकों का मानना है कि इन सांपों की ‘उड़ने’ की तकनीक भविष्य में रोबोटिक्स और एयरोडायनामिक्स जैसे क्षेत्रों में काम आ सकती है। यह प्रकृति का एक बेहतरीन उदाहरण है कि सही बॉडी स्ट्रक्चर और कंट्रोल से बिना पंखों के भी हवा में संतुलन बनाया जा सकता है।
उड़ने वाला सांप यह साबित करता है कि प्रकृति में कई ऐसे रहस्य छिपे हैं, जो हमें आज भी हैरान कर देते हैं। यह सिर्फ एक जीव नहीं, बल्कि विज्ञान और प्रकृति का अद्भुत संगम है।