Love Scam: 5 साल में करोड़पति बनने के लिए लड़की ने रची साजिश, 8 बॉयफ्रेंड्स को बना डाला शिकार!

Love Scam: क्या कोई लड़की सिर्फ अपनी खूबसूरती के दम पर करोड़पति बन सकती है? चीन की यिन शुए ने इसी सपने को सच कर दिखाया। पांच साल में अमीर बनने की चाहत ने उसे ऐसा रास्ता दिखाया कि उसने एक-एक करके 8 बॉयफ्रेंड बनाए और उनसे लाखों की चोरी कर डाली। मगर उसकी चालाकी ज्यादा दिन नहीं चली

अपडेटेड Jun 18, 2025 पर 4:42 PM
Story continues below Advertisement
Love Scam: 8 अमीर लड़कों से करीब 22 लाख रुपये तक की चोरी कर डाली।

सोचिए अगर किसी को कहा जाए कि पांच साल में करोड़पति बनना है, तो वो क्या करेगा? शायद कोई पढ़ाई करेगा, कोई बिजनेस शुरू करेगा या फिर कोई नौकरी में प्रमोशन के लिए मेहनत करेगा। लेकिन चीन की 24 साल की यिन शुए ने इस रास्ते को छोड़कर एक ऐसा तरीका अपनाया, जिसे जानकर कोई भी दंग रह जाएगा। गरीब परिवार में पली-बढ़ी यिन शुए ने गरीबी को अपनी किस्मत मानने के बजाय उसे बदलने की ठानी। इसके लिए उसने अपनी खूबसूरती को ही हथियार बना लिया। सबसे पहले नौकरी छोड़ दी और फिर सर्जरी करवा कर खुद को इतना आकर्षक बना लिया कि अमीर लड़के उसके जाल में आसानी से फंसने लगे।

फिर उसने ऐसा खेल खेला कि 8 बॉयफ्रेंड्स से लाखों की चोरी कर डाली और खुद को अमीर बना लिया। लेकिन कहते हैं न, चोरी का पैसा ज्यादा दिन नहीं टिकता और यिन शुए का यही दांव आखिरकार उल्टा पड़ गया।

नौकरी छोड़ी, सर्जरी करवाई और बन गई हसीन जाल


यिन शुए ने सबसे पहले अपनी नौकरी को अलविदा कहा। फिर जो भी पैसे जमा किए थे, वो सब खुद को खूबसूरत बनाने में खर्च कर डाले। प्लास्टिक सर्जरी करवाई, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदे और फिटनेस रूटीन से खुद को परफेक्ट बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अमीर लड़कों को फॉलो करना शुरू कर दिया और अपने जाल में फंसाना भी।

बॉयफ्रेंड्स के घर से उड़ाए महंगे सामान

यिन ने जिस अमीर लड़के को फंसाया, उसके घर पर अक्सर रुकने लगती थी। इसी बहाने वो डिजाइनर बेल्ट, महंगे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तक चुरा लेती थी। चोरी किए गए सामान को वो ऑनलाइन सेकेंड हैंड प्लेटफॉर्म पर बेच देती और मोटा पैसा बना लेती। कुछ ही महीनों में उसने 8 अमीर लड़कों से करीब 22 लाख रुपये तक की चोरी कर डाली।

नौवें शिकार पर खेल हुआ फेल

चालाक यिन का खेल नौवें बॉयफ्रेंड के घर जाकर बिगड़ गया। वेलेंटाइन डे के मौके पर यिन जब बॉयफ्रेंड का घर खाली देख चोरी कर रही थी, तभी वो सिक्योरिटी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बॉयफ्रेंड ने तुरंत पुलिस बुला ली। पुलिस ने यिन को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के सामने उगला सारा सच

गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में यिन ने अपना पूरा जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि कैसे उसने गरीबी से तंग आकर 5 साल में करोड़पति बनने की स्कीम बनाई थी। उसका प्लान तो कामयाब हो गया था लेकिन ज्यादा लालच ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।