Gonda Crocodile News: उत्तर प्रदेश से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। बुधवार (20 मई) को गोंडा जिले में सोनौली मोहम्मदपुर के पास सरयू नदी के किनारे नहाते समय एक 30 साल के युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। देखते ही देखते मगरमच्छ ने कुछ ही सेकंड में उसे जबड़े में दबाकर नदी में खींच ले गया। खबर लिखे जाने तक वह मिल नहीं पाया है। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले दीपक शर्मा अपनी सास उर्मिला देवी की मौत के बाद गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज गांव गए हुए थे।
नदी के किनारे अपनी सास की चिता तैयार करने के लिए गड्ढा खोदने में मदद करने के बाद वह नदी में नहाने गया। इसी दौरान अचानक से पानी से एक मगरमच्छ निकला। फिर चंद सेकंड में उसने अपने जबड़े उसके सिर पर गड़ा दिए और उसे नदी में खींच ले गया। चश्मदीदों ने बताया कि यह हमला कुछ ही सेकंड में हुआ। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के परी चौक इलाके का निवासी 30 वर्षिय दीपक पर अचानक से मगरमच्छ ने हमला करके नदी में खींच लिया। इससे वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने युवक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
लोगों ने दीपक को किया था आगाह
दीपक के ससुर बाबूलाल शर्मा ने बताया कि नहाने के दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर गहरे पानी में ले गया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। चश्मदीद राजेश शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों ने दीपक शर्मा को नदी में न जाने की सलाह दी थी। लेकिन उसने इस चेतावनी को नजरअंदाज़ कर दिया।
देखने वालों की चीख-पुकार सुनकर भीड़ जमा हो गई। गांव वालों के साथ-साथ स्थानीय मल्लाहों ने तुरंत तलाशी शुरू कर दी। हालांकि, देर शाम तक दीपक का कोई सुराग नहीं मिला। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तलाशी अभियान को तेज करने के लिए लखनऊ से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को बुलाया गया है।
नदी में खींचने लगे मगरमच्छ तो आपको क्या करना चाहिए?
अगर कभी आपको मगरमच्छ नदी में खींचने लगे, तो घबराने की बजाय ये काम करें:-
मगरमच्छ के हमले से बचने के लिए ये जरूरी सावधानियां रखें:-