Get App

Grahan 2026 List: इस साल लगेंगे कुल चार ग्रहण, जानें कौन सा भारत में दिखेगा और कौन सा नहीं?

Grahan 2026 List: नया साल 2026 आज से शुरू हो गया है। हर साल होने वाली कुछ घटनाओं और बातों का इंतजार इस साल भी है। इनमें से एक खगोलीय घटना है ग्रहण। बीते वर्ष की तरह इस साल भी चार ग्रहण लगेंगे। इनमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होंगे। आइए जानें इनमें से भारत में कौन सा नजर आएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 8:25 PM
Grahan 2026 List: इस साल लगेंगे कुल चार ग्रहण, जानें कौन सा भारत में दिखेगा और कौन सा नहीं?
चार में से सिर्फ एक ग्रहण भारत में नजर आएगा, जो चंद्र ग्रहण होगा।

Grahan 2026 List: नया साल आज से शुरू हो चुका है। हर साल की तरह इस साल भी लोग कुछ बातों और घटनाओं के बारे में जानने को आतुर हैं, जो प्रत्येक वर्ष अपने नियत समय पर होती हैं। लेकिन लोगों में उत्सुकता उनका दिन और समय जानने की होती है। इनमें व्रत और पर्व के अलावा ग्रहण के बारे में भी काफी लोग जानने को इच्छुक रहते हैं। खासतौर से वे लोग, जिनकी खगोलशास्त्र में गहरी रुचि है। ऐसे सभी लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि बीते वर्षों की तरह इस साल भी चार ग्रहण होंगे। इनमें दो सूर्य ग्रहण होंगे और दो चंद्र ग्रहण होंगे। चार में से सिर्फ एक ग्रहण भारत में नजर आएगा, जो चंद्र ग्रहण होगा। आइए जानें साल के चार ग्रहण कब और किस दिन होंगे?

17 फरवरी 2026 : पहला ग्रहण

इस साल का पहला ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा। ये सूर्य ग्रहण होगा जो दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। यह एक वलयकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। इसमें सूर्य का 96% हिस्सा 02 मिनट 20 सेकेंड तक ढका रहेगा। ये ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

3 मार्च 2026: दूसरा ग्रहण

इस साल का दूसरा ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा। ये चंद्र ग्रहण होगा जो भारत समेत एशिया के लगभग सभी हिस्सों में दिखाई देगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में भी ये ग्रहण दिखाई देगा। भारत में इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। ये ग्रहण लगभग 58 मिनट तक रहेगा, जिसमें चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा। इसे ब्लड भी कहा जाता है। यह 2029 से पहले का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा।

12 अगस्त 2026: तीसरा ग्रहण

तीसरा ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा जो एक सूर्य ग्रहण होगा। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल में दिखाई देगा। भारत से ये ग्रहण दिखाई नहीं देने की वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें