हर साल 26 जनवरी को धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शानदार परेड का आयोजन किया जाता है। इस परेड में देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक की झलक देखने को मिलती है। हर साल कई लोग गणतंत्र दिवस की परेड टीवी पर देखते हैं। वहीं बहुत से लोग इसे सामने से देखने के लिए इंडिया गेट पहुंचना चाहते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने की वजह से गणतंत्र दिवस परेड को लाइव देखने से चूक जाते हैं। ज्यादातर लोगों को ये नहीं पता होता कि परेड देखने के लिए पास कैसे बुक किए जाते हैं। आइए जानते हैं गणतंत्र दिवस परेड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे बुक करें टिकट
पिछले साल कब मिली थी टिकट
पिछले साल परेड की टिकट बुकिंग 2 जनवरी से शुरू होकर 11 जनवरी तक चली थी। इस साल की बुकिंग तारीखों की अभी जानकारी नहीं मिली है। डेट की जानकारी के लिए आपको समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट rashtraparv.gov.in और aamantran.mod.gov.in पर नजर बनाए रखनी होगी।
गणतंत्र दिवस परेड के टिकट की कीमत बैठने की जगह और जोन के हिसाब से 20 रुपये से 100 रुपये तक हो सकती है। तय उम्र से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट लेना जरूरी होता है। टिकट की कीमतें और नियम रक्षा मंत्रालय की ओर से तय किए जाते हैं।
बता दें कि रक्षा मंत्रालय हर साल गणतंत्र दिवस परेड के पास जारी करता है। इन पासों को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से बुक कर सकते हैं। आमतौर पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग 26 जनवरी से कुछ दिन पहले शुरू होती है। आइए जानते हैं कैसे बुक करें ऑनलाइन टिकट
ऑफलाइन कैसे बुक करें टिकट
दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के टिकट लेने के लिए सेवा भवन, शास्त्री भवन, जंतर मंतर, प्रगति मैदान और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ऑफलाइन टिकट काउंटर लगाए जाते हैं। चाहे आप टिकट ऑनलाइन लेंते है या फिर ऑफलाइन दोनों ही तरीकों में वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी होता है। इसलिए टिकट लेते समय आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट अपने साथ जरूर रखें।