ना घोड़ी, ना कार... दादी का सपना पूरा करने हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, हापुड़ की अनोखी शादी चर्चा में

मेरठ के दूल्हे हीरा राणा अपनी दादी की 18 साल पुरानी इच्छा पूरी करने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात लेकर हापुड़ पहुंचे। उनकी इस खास एंट्री को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दूल्हे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है

अपडेटेड Nov 13, 2026 पर 4:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उनकी दादी करीब 18 साल से चाहती थीं कि उनका पोता अपनी शादी में हेलीकॉप्टर से आए

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शादी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। यहां पर दुल्हा ने घोड़ी या कार से नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा। मेरठ के दूल्हा हीरा राणा हेलीकॉप्टर से अपनी बारात लेकर पहुंचा। दरअसल, उसने अपनी दादी की 18 साल पुरानी इच्छा पूरी करने के लिए यह खास तरीका चुना। दूल्हे को हेलीकॉप्टर से आता देख गांव के लोग भी हैरान रह गए। उनकी इस खास एंट्री ने शादी को यादगार बना दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

शादी में जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव में उतरा, उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। दूल्हे की इस अनोखी एंट्री को देखकर गांव के लोग काफी एक्साईटेड नजर आए और शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। उन्होंने ऐसा अपनी दादी की 18 साल पुरानी इच्छा पूरी करने के लिए किया।

पूरा किया दादी का 18 साल का सपना


हीरा राणा के हेलीकॉप्टर से शादी में पहुंचने की वजह सिर्फ खास अंदाज में एंट्री करना नहीं था, बल्कि इसके पीछे उनकी दादी की एक पुरानी ख्वाहिश थी। उनकी दादी करीब 18 साल से चाहती थीं कि उनका पोता अपनी शादी में हेलीकॉप्टर से आए। राणा ने दादी की इस इच्छा को पूरा करने का फैसला किया। शादी के दिन वह मेरठ से हेलीकॉप्टर के जरिए हापुड़ के देहरा गांव पहुंचे, जहां से उन्हें अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाना था। इस तरह उन्होंने अपनी दादी का सालों पुराना सपना पूरा कर पूरे परिवार के लिए इस दिन को यादगार बना दिया।

हेलीकॉप्टर से रवाना हुए कपल

शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद हीरा राणा अपनी दुल्हन के साथ हेलीकॉप्टर में बैठकर वापस रवाना हुए। उनकी इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे गांव में होने लगी। लोगों को दूल्हे का हेलीकॉप्टर से आना तो खास लगा ही, लेकिन अपनी दादी की 18 साल पुरानी इच्छा पूरी करने के उनके फैसले ने भी सभी का दिल जीत लिया। इस तरह यह शादी परिवार के लिए हमेशा याद रहने वाला खास मौका बन गई।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।