Get App

'15,000 भी बचत नहीं हो रही' 26 लाख कमाने वाला शख्स खर्चों से परेशान, बोला- पत्नी से नहीं मिलती कोई मदद, सारा बोझ अकेले उठाता हूं

गुरुग्राम के एक सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने हाल ही में अपनी ऐसी ही परेशानी साझा की। उन्होंने बताया कि घर का अकेला कमाने वाला होने के कारण उन पर पूरा बोझ है और इसी वजह से वे ठीक से बचत भी नहीं कर पा रहे हैं। सालाना 26 लाख रुपए की आय होने के बावजूद उनके मासिक खर्चे इतने ज्यादा हैं कि वे मुश्किल से 15,000 रुपए ही बचा पाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2025 पर 7:09 PM
'15,000 भी बचत नहीं हो रही' 26 लाख कमाने वाला शख्स खर्चों से परेशान, बोला- पत्नी से नहीं मिलती कोई मदद, सारा बोझ अकेले उठाता हूं
'15,000 भी बचत नहीं हो रही' 26 लाख कमाने वाला शख्स खर्चों से परेशान

प्यार और अपनापन भरे रिश्तों में भी अगर साथी की महत्वाकांक्षाएं अलग हों या आर्थिक योगदान बराबर का न हो, तो टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। कुछ रिश्तों में एक साथी कमाई पर ध्यान देता है, जबकि दूसरा घर और परिवार संभालता है। लेकिन जब यह संतुलन बिगड़ने लगे, तो रिश्ते में तनाव और नाराजगी भी बढ़ सकती है। गुरुग्राम के एक सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने हाल ही में अपनी ऐसी ही परेशानी साझा की। उन्होंने बताया कि घर का अकेला कमाने वाला होने के कारण उन पर पूरा बोझ है और इसी वजह से वे ठीक से बचत भी नहीं कर पा रहे हैं।

सालाना 26 लाख रुपए की आय होने के बावजूद उनके मासिक खर्चे इतने ज्यादा हैं कि वे मुश्किल से 15,000 रुपए ही बचा पाते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी परेशानी बताते हुए कहा, "ऐसा लगता है जैसे मैं हर वक्त सांस लेने के लिए जूझ रहा हूं। सिर्फ 15,000 रुपए बचने पर मैं आखिर बचत कैसे करूं?"

34 साल का यह शख्स कथित तौर पर PayU में काम करता है और सेक्टर-56 में अपनी पत्नी व एक छोटी बेटी के साथ रहता है। उसकी मासिक खर्चे उसकी आर्थिक दबाव को साफ दिखाते हैं, 40,000 रुपए किराया, 30,000 रुपए किराना और बिल, 16,000 रुपए कार की EMI, 20,000 रुपए माता-पिता को भेजे जाते हैं और करीब 50,000 रुपए बेटी की स्कूलिंग और बाकी जरूरतों पर खर्च होते हैं।

उसकी पत्नी, जो 30 साल की हैं, उन्होंने MBA की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी और उनकी शादी को सात साल हो चुके हैं। तब से उन्होंने कोई काम नहीं किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें