Viral Video: जोमैटो के एक ग्राहक ने ऑर्डर की गई 'चमचम' के डिब्बे में बाल मिलने के बाद खाने की हाइजीन को लेकर चिंता जताई है। ग्राहक ने सोशल मीडिया पर इस मिठाई की तस्वीरें शेयर कीं और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से रिफंड की मांग की।
Viral Video: जोमैटो के एक ग्राहक ने ऑर्डर की गई 'चमचम' के डिब्बे में बाल मिलने के बाद खाने की हाइजीन को लेकर चिंता जताई है। ग्राहक ने सोशल मीडिया पर इस मिठाई की तस्वीरें शेयर कीं और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से रिफंड की मांग की।
यह शिकायत 'X' (ट्विटर) यूज़र @bishnoi7701 ने की है। उनका दावा है कि उन्हें मिली मिठाई में कम से कम दो-तीन बाल थे। पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीरों में सफेद रंग की चमचम के ऊपर बाल दिखाई दे रहे हैं। इससे खाना तैयार करने, उसे संभालने और पैक करने के दौरान बरती जाने वाली स्वच्छता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्राहक ने अपनी पोस्ट में निराशा जताई है। उन्होंने जोमैटो की सपोर्ट टीम को टैग करते हुए रिफंड की मांग की। उन्होंने लिखा- "मैंने जोमैटो से चमचम ऑर्डर की थी, लेकिन बदकिस्मती से मुझे उसमें बाल मिले।" उन्होंने @zomato को टैग करते हुए और अपना ऑर्डर ID शेयर करते हुए कहा- "मेरा पेमेंट वापस (रिफंड) कर दें।"
इस शिकायत पर जोमैटो का भी ध्यान गया और उन्होंने 'X' पर ग्राहक को जवाब दिया। कंपनी ने समस्या को स्वीकार करते हुए भरोसा दिलाया कि वे इस मामले की जांच करेंगे और अपने रेस्तरां पार्टनर से बात करेंगे। प्लेटफॉर्म ने जवाब दिया, "नमस्ते, हम अपने रेस्तरां पार्टनर के साथ इसकी जांच करेंगे और आपको अपडेट देंगे।"
लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने कहा, "भाई जोमैटो से कहो कि वे मिठाई की दुकान से तुम्हारा रिफंड दिलाएं। वरना अगली बार खुद जाकर खरीद लेना। जोमैटो तो बस एक डाकिया (पोस्टैमैन) है, जिसने चिट्ठी लिखी है वह नहीं। अगर किसी चिट्ठी में कुछ अजीब लिखा हो, तो आप उससे सवाल करेंगे जिसने चिट्ठी लिखी है, न कि उस डाकिया से जिसने उसे आप तक पहुंचाया है।"
Dear Zomato Support Team,
I ordered ChamCham through Zomato, but unfortunately, I found hair in the ChamCham I received. Refund my original payment @zomato Order Id number #8863190091 #zomato https://t.co/b85OACX4jS — S (@bishnoi7701) November 20, 2026
एक अन्य यूजर ने शिकायत की सच्चाई पर ही सवाल उठा दिया और सुझाव दिया कि हो सकता है ग्राहक ने खुद ही बाल डाल दिए हों। उन्होंने लिखा- "@zomato, इसे रिफंड मत देना। यह साफ तौर पर एक फर्जी तस्वीर है, इसने खुद ही डिब्बे में बाल डाले हैं।"
एक तीसरे यूजर ने इस अजीब खोज पर तंज कसते हुए मजाक में कहा कि यह पारंपरिक मिठाई का एक नया फ्लेवर है। कमेंट में लिखा था- "यह बाल नहीं है। यह 'चमचम' का नया फ्लेवर है - 'बाल मिठाई'। लिमिटेड एडिशन सिर्फ आपके लिए।"
हालांकि हर किसी को यह मजाक पसंद नहीं आया। कुछ यूजर्स ने फ़ूड डिलीवरी सर्विस को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। अपनी झुंझलाहट जताते हुए एक यूजर ने कहा- "भाई, जोमैटो की सर्विस बहुत ही घटिया है।" एक और यूजर ने खाने की स्वच्छता (हाइजीन) से जुड़ी एक और शिकायत का जिक्र किया और पूछा कि ऐसी घटनाओं पर प्लेटफॉर्म क्या प्रतिक्रिया देता है। यूजर ने कमेंट किया, "हां, मुझे कॉकरोच मिला था। तस्वीर में सबको कॉकरोच दिख रहा है, लेकिन सिर्फ @जोमैटो को ही यह नहीं दिखा।"
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।