Halloween 2025: डर और रोमांच का मौसम एक फिर आ रहा है। अक्टूबर का महीना खत्म होने में बस एक दिन बचा है। और यही वो दिन है जब लोग अपने घरों को मकड़ियों के जालों से सजाएंगे, कद्दू में लालटेन बनाएंगे और घर के हर कोने में रोमांच के साथ रहस्य की आहट सुनाई देगी। यह सब होगा 31 अक्टूबर को जब पूरी दुनिया में हैलोवीन फेस्टिवल मनाया जाएगा। हैलोवीन का मौसम अपने साथ प्राचीन और डरावनी लोककथाएं, डर और मस्ती लेकर आता है। भूत, डरावनी ड्रेसिंग और मेकअप इस सीजन का सबसे हिट सीन होता है। इस फेस्टिवल की रातें पूरे साल में सबसे ज्यादा रोमांचकारी होती हैं, क्योंकि इसमें डर और रहस्य का खेल कुछ ज्यादा मजेदार हो जाता है। इस दिन लोग भूतिया कपड़े पहनते हैं, डरावना मेकअप करते हैं, बॉनफायर जलाते हैं, ट्रिक और ट्रीट में ढेर सारी कैंडी खाते हैं और अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ प्रैंक्स करते हैं।
