Get App

भारत में सड़कों की सफाई कर रहे सर्बियाई शख्स का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Serbian Man Cleaning Streets: सर्बियाई शख्स के इस मुहिम ने भारतीयों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि उनमें सिविक सेंस की कमी क्यों है और वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकना क्यों जारी रखते हैं। एक X यूजर ने लिखा, बहुत शर्म की बात है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 12, 2025 पर 5:25 PM
भारत में सड़कों की सफाई कर रहे सर्बियाई शख्स का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सर्बियाई शख्स ने स्वतंत्रता दिवस तक 'हर दिन एक गली' को साफ करने का संकल्प लिया है

Ek Din Ek Gully: देश की सड़कों पर सफाई करते हुए एक विदेशी शख्स की वीडियो आज कल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल एक सर्बियाई शख्स ने भारत की आजादी के 79वें जश्न से पहले एक अनोखी मुहिम शुरू की है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस तक 'हर दिन एक गली' को साफ करने का संकल्प लिया है। 'एक दिन, एक गली' के नारे के साथ शुरू हुई उनकी इस पहल ने गंदगी फैलाने को लेकर भारतीयों को शर्मिंदगी का एहसास कराया है, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

'एक दिन, एक गली' मुहिम की शुरुआत

इंस्टाग्राम हैंडल @4CleanIndia के जरिए यह शख्स अपनी मुहिम की शुरुआत करते हुए कहते है, 'यह आज से शुरू होता है। मैं स्वतंत्रता दिवस तक हर दिन भारत में एक गली को साफ करने के लिए खुद को चुनौती दे रहा हूं। देखते हैं यह कैसा जाता है...'। वह फावड़े का इस्तेमाल करते हुए स्थानीय लोगों से 'इंडिया को साफ रखना है। ठीक है? सबको बोलना है।' ये बाते कहते हुए भी नजर आते हैं। उनकी इस मुहिम को सोशल मीडिया पर खूब समर्थन मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें