Dog Safety Tips: अक्सर शहर की गलियों में स्ट्रीट कुत्ते आसानी से देखने को मिल जाते हैं। वहीं आए दिन सोशल मीडिया पर खबर आती रहती है कि कुत्तों के झुंड ने किसी बच्चों या फिर बुजुर्गों पर हमला कर दिया है। अगर किसी सुनसान रास्ते पर कुत्तों का झुंड अचानक आप पर हमला कर देते हो तो उनसे खुद का बचाना मुश्किल हो जाता है। वैसे ज्यादातर कुत्ते नुकसान नहीं पहुंचाते है, लेकिन अगर वे डरे, भूखे या फिर झुंड में हों तो उनका व्यवहार अचानक बदल सकता है। अगर आप पर अचानक स्ट्रीट कु्त्ते हमला कर दे तो घबराने के बजाए उस से कैसे खुद का बचाव करना चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में
कुत्ते को देखकर भागे नहीं
अगर सड़क पर कुत्ता आपके सामने आ जाए तो उससे घबराकर भागना सही नहीं है, क्योंकि दौड़ने से वह आपका पीछा कर सकता है। ऐसे वक्त में आपको भागने की जगह शांत खड़े रहें या धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं। घबराहट या अचानक हरकतें उसे चिड़चिड़ा बना सकती हैं। सहज रहकर धीरे हटना ही सुरक्षित तरीका है, जिससे कुत्ता भी शांत रहता है।
झुंड में कुत्तों से सावधान
झुंड में कुत्ते अकेले कुत्तों से ज्यादा सतर्क होते हैं और उनके पास जाने पर आक्रामक हो सकते हैं।इसलिए हमेशा दूरी बनाए रखना बेहतर है और कोशिश करें कि उनके बीच में न जाएं। खासकर रात या अंधेरे में और भी सावधानी रखें, क्योंकि अचानक दिखने पर वे आपको खतरा समझ सकते हैं। सुरक्षित रहने का सबसे अच्छा तरीका है दूर रहना।
हाव-भाव पर रखें नजर
कुत्ते इंसानों की हर हरकत को अच्छे से समझते हैं।अगर आप उनकी आंखों में सीधे देखें, जोर से चिल्लाएं या अचानक हाथ-पांव हिलाएं तो वे इसे खतरे के रूप में ले सकते हैं। इसलिए शांत रहें, आक्रामक इशारों से बचें और चेहरे पर सामान्य भाव रखें। आपका शांत रवैया उन्हें भरोसा दिलाता है और उनके भौंकने या आक्रामक होने का डर कम हो जाता है।
खाना को सेफ रखें
आवारा कुत्ते अक्सर खाने की गंध या खुली चीजों की ओर जल्दी खिंच जाते हैं। अगर आपके पास खुला खाना या ढीला बैग हो तो वे उसे लेने की कोशिश कर सकते हैं और कभी आक्रामक भी हो सकते हैं। इसलिए खाना ढककर रखें और सामान अपने पास सुरक्षित रखें। अनजान कुत्तों को खाना देना भी सही नहीं है, क्योंकि इससे और कुत्ते आ सकते हैं और झगड़ा हो सकता है। अपनी चीजें संभालकर रखना ही सबसे सुरक्षित है।
कुत्तों से घबराएं नहीं
अगर कोई कुत्ता अचानक आक्रामक हो जाए तो घबराएं नहीं और शांत रहें। पीछे हटते समय अपने और कुत्ते के बीच बैग या कोई चीज रखें ताकि वह सीधे पास न आ सके। दौड़ने, तेजी से मुड़ने या पीठ दिखाने से बचें, क्योंकि इससे उसका पीछा करने का स्वभाव बढ़ सकता है। कुत्ते को मारना या लात मारना भी ठीक नहीं है, इससे वह और भड़क सकता है। ऐसे समय में धीरे-धीरे और शांति से दूर होना ही सबसे सुरक्षित तरीका है।
अगर कुत्ता काट ले तो क्या करें
अगर कुत्ता काट ले तो घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से धोएं और बिना देर किए डॉक्टर से इलाज कराएं, क्योंकि कुत्तों के काटने से रेबीज और इंफेक्शन का खतरा होता है। जरूरत पड़ने पर इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी दें। समय पर इलाज करने से बीमारी से बचाव होता है और मन को भी राहत मिलती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।