हैदराबाद अपने रॉयल इतिहास के लिए ही नहीं बल्कि अपने खाने-पीने के जायकों के लिए भी जाना जाता है। हैदराबाद के खाने की बात ही अलग होती है, फिर चाहे वह फेमस बिरयानी हो या फिर स्ट्रीट फूड। हैदराबाद का खाना हर किसी को अपनी ओर खींच लेता है। हैदराबाद की बिरयानी का स्वाद लोगों के जुबान पर होता है पर इस समय एक और चीज है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ये है हैदाराबाद की फेमस डिश इडली।
इस इडली की खास बात है कि इसको 24 कैरेट गोल्ड लीफ और गुलाब की पंखुड़ियों में लपेटकर परोसा जाता है। इस खास डिश का नाम 'कृष्णा इडली' है। ये इडली इस समय हैदराबाद के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं कहां है ये दुकान और यहां तक कैसे पहुंचे
कितनी है एक प्लेट इडली की कीमत
सोने की परत में लिपटी ये इडली सोशल मीडिया पर भी खूब छाई हुई है। इस शाही टच वाली कृष्णा इडली की एक प्लेट की कीमत करीब 1200 रुपये है। इस प्लेट में आपको दो गोल्डन इडली, सांभर और दो तरह की चटनियां मिलती हैं। यहां पिज्जा डोसा और पनीर डोसा जैसी कई वैरायटी भी उपलब्ध हैं। यह डिश खासकर उन लोगों के लिए है, जो अपने खास मौकों को अलग और शाही अंदाज में मनाना चाहते हैं। जन्मदिन, सालगिरह या खास मेहमानों की मेजबानी के लिए यह एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।
रेस्टोरेंट के मालिक ने क्या कहा
रेस्टोरेंट के मालिक के मुताबिक, इसको बनाने का तरीका बिल्कुल पारंपरिक है। बस इसको परोसने से पहले इसमें 24 कैरेट खाने वाले सोने की पन्नी से अच्छे से सजाया जाता है। इसके बाद इस पर गुलाब की पंखुड़ियां भी डाली जाती हैं, जिससे ये और सुंदर दिखता है। इसका कोई स्वाद नहीं होता लेकिन यह खाने के अनुभव को अनोखा और यादगार बना देती है। हैदराबाद के King Koti Road स्थित इस रेस्टोरेंट में आप मेट्रो, बस, ऑटो या कैब से सीधे यहां आ सकते हैं।