शादी के दिन हर दुल्हन खास दिखना चाहती है। लेकिन अक्सर दुल्हनें ट्रेडिशनल और ट्रडिशनल के बीच फंसकर रह जाती हैं। इस खास दिन को खास बनाने की तैयारी भी काफी पहले से शुरू कर देती हैं। मेहंदी, मेकअप, हेयर, शादी का जोड़ा सब चीजों पर काफी जोर दिया जाता है। कहीं मैचिंग होती है, तो कहीं कंट्रास्ट देखा जाता है। इस बीच, कहीं न कहीं हर दुल्हन की ख्वाहिश ट्रेंड और हटकर दिखने की होती है। इसके लिए आपको बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, तो आपके ब्राइडल लुक को ट्रेडिशनल के साथ ट्रेंडी बना देंगे। इनके लिए आपको अलग से कोई खास खरीदारी की भी जरूरत नहीं है। ये हैं कुछ ऐसे एक्सेसरीज, जो आमतौर से ब्राइडल लुक का हिस्सा होती हैं। आइए इनके बारे में और जानें
