आज के समय में लोग खुद को फिट रखने के लिए कई तरह से डाइट और रूटीन फॉलो करते हैं। वहीं हाल ही में ब्रायन जॉनसन की अनोखी लाइफस्टाइल और अनोखी आदतों की वजह से एक बार फिर चर्चा में हैं। ब्रायन जॉनसन ने हाल ही में अपनी रूटीन के कुछ ऐसे नियम शेयर किए हैं, जिन्हें सुन कई लोगों को हैरानी हो सकती है। जॉनसन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि वह अपना डिनर सुबह 11 बजे तक कर लेते हैं। इसके साथ उन्होंने बहस करने के लिए भी टाइम फिक्स कर रखा है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा वहीं लोग इस पर कई तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।
