Heavy Rain Alert : देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। कहीं बारिश, कहीं तूफान तो कहीं भयंकर गर्मी का प्रकोप देखा जा सकता है। वहीं पिछले कुछ दिनों में मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश देखी गई। महाराष्ट्र के कई जिले इस समय भारी बारिश की गिरफ्त में हैं तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट भी थोड़ा चिंताजनक है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है और भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।
